फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक पंडित ने पूछा- तब्लीगी जमात और मुरादाबाद पर चुप क्यों? जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब

Fri, 17 Apr 2020 02:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Javed Akhtar And Ashoke Pandit - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से एक तरफ जहां पूरा देश जंग लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कोरोना वॉरियर्स की वजह से ही जंग लड़ने को तैयार हैं। कई जगहों पर लोग सरकार और पुलिस के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई जगहों से पत्थरबाजी की भी घटनाएं सामने आई हैं। बॉलीवुड हस्तियां लगातार लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और निर्माता अशोक पंडित के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जावेद अख्तर ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इन्होंने किसी भी अन्य शहर यहां तक कि भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक कोरोना टेस्ट किए हैं, यही वजह है कि यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों का पता चला है और उन्हें उपचार के लिए भेजा दिया गया है, जो कोरोना से लड़ने और उसे हराने में सबसे प्रभावी है। धन्यवाद बीएमसी।'
 
विज्ञापन

3 of 6
ashok pandit
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए लिखा, 'सर मैं बीएमसी द्वारा किए गए महान काम के लिए आपकी सराहना का समर्थन करता हूं लेकिन फिर भी तब्लीगी जमात के निरंतर आतंकी कृत्य की निंदा करने के लिए आपका इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि आपने मुरादाबाद के दृश्यों को भी देखा होगा। बर्बर हमलों पर यह आपराधिक चुप्पी क्यों?'
 

4 of 6
javed akhtar - फोटो : Social Media
अशोक पंडित के इस तंज पर जावेद अख्तर ने जवाब देते हुए लिखा, 'अशोक जी सीधी बात कीजिए। क्या आप जो मुझे बरसों से जानते हैं सोचते हैं मैं कम्युनल हूं। कोई और पूछता तो पूछता, आप जो मेरे दोस्त हैं क्या आप नहीं जानते कि मेरा तब्लीगी जमात जैसी हर संस्था चाहे मुस्लिम हो या हिंदू के बारे में क्या सोचना है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Ashoke Pandit - फोटो : file photo
इस पर अशोक पंडित ने लिखा, 'सर मैं आपको जानता हूं और आपकी दिल से इज्जत भी करता हूं और इसलिए हैरान हूं कि आपने अब तक तब्लीगी जमात को पब्लिकली क्यों नहीं लताड़ा। गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाना तो आपसे ही सीखा है। इन आतंकवादियों पर आपकी खामोशी थोड़ी बहुत खल गई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter
इस बहस के बीच में जावेद अख्तर ने एक ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा, 'यही बात तो मेरी तुम्हारे जैसों को खटकती है कि मैंने हिंदू और मुस्लिम दोनों में जो कट्टरपंथी हैं उनके खिलाफ अवाजा उठाता हूं। एक लोग मुझे काफिर कहते हैं और दूसरे जिहादी। जब तक दोनों तरफ से गाली आ रही है मुझे यकीन है कि मैं कुछ ठीक कर रहा हूं।'

फरहान अख्तर ने बनाया 'जिंदा हो तुम' कविता का कोरोना वर्जन, बोले- 'चेहरों पर मास्क पहन रहे हो...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें