फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होते ही बॉलीवुड निर्माता ने कांग्रेस पर कसा तंज, ट्वीट किया मीम

Wed, 11 Mar 2020 05:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ashok pandit - फोटो : Social Media
कांग्रेस का दामन छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्योतिरादित्य को लेकर बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में कशमकश की स्थिति बनी हुई थी। इस सियासी हलचल के बाद अब लोग कांग्रेस की बखिया उछेड़ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड की हस्तियां भी पीछे नहीं हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस मौके पर एक मीम शेयर कर मजे लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Meme - फोटो : Twitter
अशोक पंडित ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय विजय सिंह नजर आ रहे हैं। इस मीम को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जा ज्योतिरादित्य सिंधिया जा..जी ले अपनी जिंदगी, मां बेटे की गुलामी करना तेरे बस की बात नहीं। अशोक पंडित के मीम पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
anubhav sinha
इस पहले निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर तंज कसा था। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'चुनाव कर देना चाहिए बंद। IPL Auction टाइप का कुछ शुरू कर देना चाहिए। चुनाव का पैसा भी बचेगा हमारा टाइम भी। ढेर भाषण और रैली भी नहीं करना होगा देश सेवा में स्वयं को समर्पित करने में लिए समय भी रहेगा। ठीक है?'
 

4 of 5
anubhav sinha
अनुभव सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मतलब कमाल है। हर दूसरे महीने हमारे चुने हुए नेता बसों में भर भर के full public view में छुपाए जाते है कि कहीं बिक न जाएं। TV उनपर चर्चा करता है, हम देखते हैं। वो बसों की खिड़कियों से victory sign दिखाते हैं मानो कह रहे हों इस बार नहीं बिक पाएंगे हम। Next Time!!!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया-जेपी नड्डा - फोटो : Twitter
बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद खुशी जताई। उन्होंने कहा 'मेरे जीवन में दो दिन अहम हैं। पहला दिवस 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिताजी को खो दिया। और दूसरी तारीख 10 मार्च 2020 जब उनकी 75वीं वर्षगांठ पर मैंने एक निर्णय लिया है। कांग्रेस में रहकर जनसेवा संभव नहीं है। राजनीति जनसेवा का लक्ष्य है। मेरा लक्ष्य जनसेवा है।'

पूजा बेदी ने उमर अब्दुल्ला के साथ शेयर की फोटो, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें