फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया कुमार के ट्वीट पर अशोक पंडित का जवाब, बोले- 'तुम जैसे बुजुर्ग छात्र ही आतंकवादियों के लिए बंकर...'

Wed, 03 Jun 2020 02:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशोक पंडित और कन्हैया कुमार - फोटो : Social Media
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसी खबरें सामने आईं कि बीते शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था। इस बात की खबर भारत पहुंचने के बाद लोगों ने यहां भी सियासत शुरू कर दी। कई राजनेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी। छात्रनेता से नेता बने कन्हैया कुमार ने भी जब कुछ ऐसा ही कहा तो फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उन्हें करारा जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कन्हैया कुमार - फोटो : ANI
अमेरिका में लगी आग की आंच अब भारत तक भी पहुंचने लगी हैं। विरोधी किसी दूसरे देश के मुद्दे पर यहां अपनी रोटियां सेंकने में जुटे हैं। हाल ही में कन्हैया कुमार ने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी सरकार का बिना नाम लिए उन पर तंज कसने की कोशिश की। कन्हैया ने ट्वीट किया, "हमारे यहां तो 'एंकर' ही सरकार के लिए 'बंकर' का काम कर देते हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
Ashoke Pandit - फोटो : file photo
कन्हैया के इस ट्वीट पर बबाल मच गया। कई लोग जहां उनके समर्थन में आ गए तो कई लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस बीच अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर अशोक पंडित ने कन्हैया के ट्वीट पर उन्हें जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हमारे यहां तो तुम जैसे बुजुर्ग छात्र ही आतंकवादियों के लिए 'बंकर' का काम कर देते हैं !"
 

4 of 5
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
इससे पहले इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया था। कांग्रेस ने लिखा, 'एक बंकर के नीचे छिपता है, एक एंकर के पीछे छिपता है।' जिसपर फिल्म अभिनेता परेश रावल ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी और परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के इस ट्वीट पर परेश रावल ने भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा। कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, 'आप का तो कंकर है, खुला ही छोड़ दो!'

राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, ये हैं बॉलीवुड के पांच दिल फेंक 'आशिक'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें