बॉलीवुड में तमात ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने 90 के दशक में सिनेमा की दुनिया में धूम मचा दी। लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आज हम जिस हीरोइन की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। आज वो अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन कहां हैं ये किसी को नहीं पता। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे के बारे में। आपको ये नाम काफी सुना हुआ लग रहा होगा। लेकिन अगर आपने अश्विनी भावे के बारे में नहीं सुना है तो हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। अश्विनी भावे ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं। हम आपको बताएंगे।
ऐसा रहा अश्विनी का फिल्मी सफर
अश्विनी भावे 90 के दशक में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिना, बंधन और सैनिक उनकी यादगार हिंदी फिल्में रहीं। इसके अलावा परंपरा, जज मुजरिम, युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी वो दिखीं। 1991 में 'हिना' फिल्म से डेब्यू करने वालीं अश्विनी को इस फिल्म में काफी पसंद दिया गया। फिल्म 'हिना' में अश्विनी के काम को बहुत सराहा गया था । फिल्म में साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थी।