आशा पारेख
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘दिल दे के देखो’ के निर्देशक नासिर हुसैन थे, जिन्होंने ‘तीसरी मंजिल’ और ‘फिर वही दिल लाया हूं’ जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन की शानदार शख्सियत पर आशा पारेख अपना दिल हार बैठी थीं और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे। आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में जब इस बात का जिक्र किया, तब पूरी दुनिया के सामने उनके प्यार की यह कहानी सामने आई थी। इस किताब की लॉन्चिंग के दौरान आशा ने इस बात को स्वीकारा था कि नासिर एकमात्र ऐसे इंसान थे, जिनसे उन्होंने कभी प्यार किया था।
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच फिर साथ दिखे हिमांशी-आसिम