फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद अंदर से टूट गईं थीं आशा, मजबूरी में गाए गीत और रातों रात बनीं सुपरस्टार

Sat, 08 Sep 2018 08:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आशा भोसले
पूरे देश में आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले 84 साल की हो गईं हैं। आशा भोसले और किशोर कुमार की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली स्टेट में हुआ था। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 1000 से ज्यादा फिल्मों में 20 भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गीत गा चुकी आशा भोसले के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
आशा भोसले - फोटो : SELF
आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर आशा ताई को ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन

3 of 6
asha bhosle
आशा जब सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार के सपोर्ट के लिए सिंगिंग और एक्टिंग शुरू कर दी। आशा ताई ने 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बल' में पहला गीत 'चला चला नव बाला' गाया था।

4 of 6
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
आशा ताई को 'पॉप क्रूनर' और 'कैबरे सिंगर' का खिताब दिया गया था लेकिन उन्होंने 'उमराव जान' फिल्म में रेखा पर फिल्माई गई गजलों जैसे 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' को गाकर बता दिया कि वह गजल भी गा सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
asha bhosle
आशा भोसले को रिजेक्टेड गाने दिए जाते थे लेकिन आशा ताई उसे भी अपनी गायिकी से मशहूर कर देती थीं। दरअसल उस दौर में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का नाम ही ज्यादा चलता था ऐसे में सभी फिल्मों में इन्हीं के गाने लिए जाते थे। बी आर चोपड़ा की 1957 में आई हुई फिल्म 'नया दौर' ने आशा ताई' को उच्च कोटि की सिंगर का दर्जा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
asha bhosle
आशा आशा जी की शादी सिर्फ 16 साल में अपने से बड़े गणपत राव भोसले हो गयी थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चला। साल 1980 में आशा जी ने राहुल देव वर्मन से शादी की। पंचम दा और आशा जी पहली बार एक-दूसरे से 1956 में मिले थे। पहली मुलाकात के तकरीबन 10 साल बाद पंचम दा ने आशा जी को फिल्म 'तीसरी मंजिल' में गाना गाने के लिए संपर्क किया। इस फिल्म का गाना सुपरहिट हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें