फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: 'अभी न जाओ छोड़कर', शान-सुदेश ने गाना गाकर दी आशा ताई को अंतिम विदाई; आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे

Mon, 13 Apr 2026 06:49 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle Funeral News: दिग्गज गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गईं। मशहूर गायिका के अंतिम दर्शन और यात्रा में हिंदी सिनेमा, संगीत जगत के अलावा राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां पहुंचीं। कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके गीतों को और संगीत जगत में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन
1 of 11
दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

अपनी मखमली आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले ने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। आज भले ही वो पंचतत्व में विलीन हो गईं लेकिन अपने पीछे यादगार गीतों की एक समृद्ध विरासत को छोड़कर गई हैं। आशा ताई के गीत हमेशा श्रोताओं के मन में बसे रहेंगे और अमर रहेंगे। यहां जानिए दिग्गज गायिका के अंतिम सफर से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन

2 of 11
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर - फोटो : पीटीआई

दिग्गज कलाकारों ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन 
रविवार (12 अप्रैल) को 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन हुआ। सोमवार सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। यहीं गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया।
रणवीर सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। ताई की पोती जनाई को रोता देख यहां सचिन भी अपने आंसू नहीं थाम सके। एआर रहमान भी आशा भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विज्ञापन

3 of 11
आशा भोसले की पोती जनाई को सांत्वना देतीं तब्बू - फोटो : पीटीआई

भावुक जनाई को तब्बू ने लगाया गले
आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं अभिनेत्री तब्बू भी भावुक हो गईं। उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी। 

4 of 11
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

आशा ताई के नाम पर ट्रस्ट बनाने की घोषणा
महाराष्ट्र कैबिनेट ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आशा ताई की अमर विरासत को सम्मान देने के लिए कैबिनेट ने उनके नाम पर एक चैरिटेबल ट्रस्ट या सामाजिक संस्था स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ, बॉय जॉर्ज और ब्रेट ली ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अमिताभ बच्चन, आशा ताई को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उनको श्रद्धांजलि दी। अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, 'आइकॉनिक हस्ती आशा भोसले हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है'। 
इसी तरह दिग्गज गायिका के निधन पर ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है, 'आपकी आवाज रेशम जैसी थी। आपकी आत्मा को शांति मिले'। साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। दोनाें ने साल 2006 में एक गाना 'यू आर द वन फॉर मी' साथ गाया था।

विज्ञापन

6 of 11
आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तिरंगे में लिपटीं दिग्गज गायिका, दिया गया राजकीय सम्मान
इस मौके पर दिग्गज गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। महाराष्ट्र के गवर्नर जिष्णू देव वर्मा ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

7 of 11
सफेद-पीले फूलों से सजा आशा भोसले का मोक्ष रथ - फोटो : अमर उजाला

अंतिम यात्रा के लिए सजाया गया मोक्ष रथ
आशा ताई जब अपने अंतिम सफर पर निकलीं तो उनके पसंदीदा सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया। दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाना था। दिग्गज गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में प्रशंसकों और लोगों की भीड़ भारी संख्या में मौजूद रही।

8 of 11
शान और सुदेश भोसले ने गीत गाकर दी आशा भोसले को अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया

शान और सुदेश भोसले ने गीत गाकर दी अंतिम विदाई 
सोमवार (13 अप्रैल) देर शाम को दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार हुआ। गायक शान, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, निर्देशक रमेश सिप्पी और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने शमशान भूमि पहुंचकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। यहां शान और सुदेश भाेसले ने आशा ताई का चर्चित गीत 'अभी न जाओ छोड़कर..' गाया, उन्हें एक संगीतमय श्रद्धांजलि दी।


9 of 11
आशा भोसले की पोती और परिवार से मिले आमिर खान और राज ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर और विक्की भी पहुंचे 
विक्की कौशल ने भी आशा भोसले के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। वो आशा भोसले की पोती जनाई से बात करते नजर आए। इसके अलावा आमिर खान भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वो राज ठाकरे के साथ नजर आए।

10 of 11
आशा भोसले को मुंबई पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : सोशल मीडिया

आशा भोसले को मुंबई पुलिस ने दिया सम्मान 
शमशान भूमि में गायिका के अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर आशा भोसले के परिवार वालों और बॉलीवुड से जुड़े लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

11 of 11
सीएम आशा भोसले की पोती और परिवार से मिले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा ताई के अंतिम संस्कार के बाद सीएम ने की परिवार से मुलाकात 
दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद आमिर खान और विक्की कौशल के अलावा कई सेलेब्स ने उनके परिवार से मुलाकात की। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी उनकी पोती और परिवार से मिले। सोशल मीडिया पर फैंस भी आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें