फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिलने पर पोती जनाई के साथ दिखीं आशा भोसले, साझा किए खुशी के पल

Fri, 26 Mar 2021 11:11 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जनाई भोसले ,आशा भोसले - फोटो : Social Media
हाल ही में मशहूर गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह फैसला पुरस्कार समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की थी। इसके बाद आशा भोसले ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर राज्य सरकार का आभार भी जताया था। इस खास मौके को आशा जी ने अपने करीबियों के साथ मनाया। वहीं आशा जी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी पोती जनाई के साथ सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पुरस्कार मिलने की घोषणा होने के बाद आशा भोंसले ने महाराष्ट्र सरकार को एक ट्वीट के जरिये धन्यवाद कहा था जो वायरल हो गया था। वहीं पुरस्कार मिलने की खुशी में जनाई भोंसले ने अपनी दादी की खुशी को दोगुना कर दिया। जनाई ने घर पर अपनी आई के लिए एक खास व्यवस्था की थी। जिसमें कुछ मिठाइयां और केक रखा नजर आ रहा है। इस खुशी के पल को दोनों ने केक काट कर एक साथ मनाया। यह वीडियो आशा भोसले ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आशा भोसले की बड़ी बहन और सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।' 

4 of 5
जनाई भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जनाई भोसले की भी संगीत में खास रुचि है। उन्होंने भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के लिए गाना भी गाया था। जनाई कहती हैं कि मैं उस परिवार से हूं जिसने महान संगीतकारों को जन्म दिया है। मुझ पर भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का दबाव है। मैं भी गाना चाहती हूं और मेरी दादी (आशा भोसले) मेरा समर्थन करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को हुआ था। आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें