फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, मोहब्बत का अहसास कराते हैं आशा भोसले के ये 10 सुरीले गीत

Sun, 08 Sep 2019 11:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आशा भोसले - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले का जन्मदिन 8 सितंबर को होता है। फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले ने अब तक 12 हजार से ऊपर गाने गाए हैं। उनके गानों को न केवल पसंद किया गया बल्कि कुछ गाने आज भी सदाबहार गीतों में शामिल हैं। बचपन से ही गायकी का शौक करने वाले आशा ताई को उनके कई गानों के लिए पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। आशा भोसले के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके सुपरहिट गानों की एक झलक से रूबरू करवाते हैं। आशा जी के 10 बेहतरीन गाने...
विज्ञापन

2 of 11
आशा भोसले - फोटो : SELF
गाना- लेके पहला पहला प्यार
इस गाने के हम सभी ने अलग-अलग कई वर्जन सुने हैं,लेकिन इसका गाने का ओरिजिनल वर्जन साल 1956 में आई फिल्म सीआईडी का है। इस गाने को शीला वाज, शकिला और देवानंद पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- अभी न जाओ छोड़कर
ये गाना साल 1961 में आई फिल्म हम दोनों का है। इस गाने को अभिनेता देवानंद और अभिनेत्री साधना शिवदासानी पर फिल्माया गया है। 
 

गाना- उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी
इस गाने को अभिनेता दिलीप कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1957 में आई फिल्म नया दौर का है। 
विज्ञापन

5 of 11
आशा भोसले - फोटो : file photo
गाना- कजरा मोहब्बत वाला
ये गाना साल 1968 में आई फिल्म किस्मत का है। इस गाने को अभिनेता बिस्वजीत और अभिनेत्री बबीता पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

6 of 11
मैडम तुसाद, आशा भोसले - फोटो : SELF
गाना- दो लफ्जों की है दिल की कहानी
ये गाना फिल्म द ग्रेट गैम्बलर का है। इस गाने को अभिनेता अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 1979 में आई थी। 
विज्ञापन

7 of 11
विश्वनाथ मंदिर पहुंची आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला
गाना- इन आंखों की मस्ती के
इस गानों को बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा पर फिल्माया गया है। ये फिल्म उमराव जान का गाना है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। 

गाना- तुमसे मिलके 
ये गाना साल 1989 में आई फिल्म परिंदे का है। इस गाने को अभिनेता अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। 

गाना- दिल चीज क्या है मेरी
ये गाना फिल्म उमराव जान का है। इस गानों को अभिनेत्री अदाकारा रेखा पर फिल्माया गया है। फिल्म उमराव जान साल 1981 में आई थी। 
 

गाना- अजनबी मुझको इतना बता
ये गाना अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1998 में आई फिल्म प्यार तो होना ही था है। 
 
विज्ञापन

गाना- राधा कैसे न जले
ये गाना साल 2001 में आई फिल्म लगान का है। इस गाने को अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें