फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vick-Katrina: पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर कटरीना को ये सरप्राइज देंगे विक्की, अभिनेता ने बताया अपना खास प्लान

Sun, 27 Nov 2022 06:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्की कौशल और उनकी पत्नी कटरीना कैफ की पहली वेडिंग एनिवर्सरी आने वाली है। 9 दिसंबर को दोनों की पहली शादी की सालगिरह है। अभी से विक्की कौशल और कटरीना कैफ के इस खास दिन को लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। फैंस जानना चाहते हैं कि विक्की और कटरीना कैसे अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे। इन सबके बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि विक्की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी कटरीना को क्या सरप्राइज देने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ शादी की पहली सालगिरह के मौके पर जोरदार पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। फैंस भी विक्की कौशल के सरप्राइज को लेकर एक्साइटेड हैं। खबरों कि मानें तो विक्की और कटरीना कैफ ने पहली सालगिरह के जश्न के लिए डेस्टिनेशन रोमांटिक ट्रिप प्लान किया है, जहां दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। 
यह भी पढ़ें:  'फिल्म फ्रेंचाइजी बनने की हकदार', 'भेड़िया' पर हंसल मेहता का ट्वीट देख भड़का यूजर, लिखा- फेलियर
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहली सालगिरह मालदीव में मनाएंगे। यहीं दोनों ने हॉलीडे प्लान किया है और रोमांटिक गेटवे का प्लान है। बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने हनीमून पर भी मालदीव ही गए थे, जहां से वापस आने के तुरंत बाद ही दोनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए। कहा यह भी जा रहा है कि परिवार के साथ दोनों ही पहली सालगिरह पर छोटी सी पूजा कर सकते हैं और विक्की की मां वीना कौशल ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पारिवारिक पंडित को बुलाया है। 

यह भी पढ़ें:  'गुल्लक' के मिश्रा परिवार के छोटे बेटे अमन ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीर
विज्ञापन

4 of 4
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इसके अलावा कैटरीना फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही 'गोविंदा मेरा नाम', 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'धुनकी' सहित दो अनटाइटल फिल्मों में भी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें:  बिहार में शूटिंग की राह होगी आसान, राज्य सरकार लागू करेगी नई फिल्म नीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें