फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Pandey: आर्यन खान ने अनन्या पांडे की बातों को फिर किया इग्नोर, गुस्से में मुंह फेरकर चली गईं अभिनेत्री

Tue, 29 Nov 2022 11:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी बॉलीवुड सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे स्टार किड्स हों या फिर सितारे हर कोई उनके कैमरे में कैद हो ही जाता है। कभी-कभी सेलेब्स कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है और फिर वो ट्रोल होने लग जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल अनन्या पांडे और आर्यन खान की दोस्ती के बारे में सभी को पता है। वह कई मौकों पर यह भी कह चुकी हैं कि अभिनेत्री आर्यन खान को पसंद करती हैं। हालांकि अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं रही है। इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान और अनन्या पांडे का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री आर्यन खान से बात करती नजर आ रही हैं। लेकिन आर्यन ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और इग्नोर भी किया। आर्यन के ऐसे बर्ताव के बाद अनन्या सीधे जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गईं। इस दौरान अनन्या के चेहरे पर उदासी देखी गई। 



इसे भी पढ़ें- Isha Koppikar Love Story: टिम्मी संग पहली डेट पर 20 लड़कियों को लेकर पहुंचीं ईशा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
विज्ञापन

3 of 4
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले  भी अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों पार्टी में पहुंचे थे और वहां पर आर्यन खान ने सबके सामने अनन्या को इग्नोर कर दिया था। हालांकि अनन्या ने आर्यन के बर्थडे पर पर भी एक पोस्ट साझा किया था और उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। अनन्या कॉफी विद करण के सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने आर्यन खान को अपना क्रश बताया था।
विज्ञापन

4 of 4
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : instagram
हालांकि अब अनन्या पांडे की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे ये साफ कहा जा सकता है कि आर्यन और अनन्या के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब आर्यन ड्रग केस में फंसे थे तो उस समय अनन्या से भी पूछताछ की गई थी। उसके बाद दोनों के बीच रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें