फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan: आर्यन खान ने अनन्या पांडे को किया पूरी तरह नजरअंदाज, लोग बोले- गजब बेइज्जती है

Wed, 05 Oct 2022 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने 'कॉफी विद करण' शो में खुलासा किया था कि उनका आर्यन खान पर किसी समय क्रश था। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए, लेकिन आर्यन ने अभिनेत्री को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया।

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘बोंधु तीन दिन 2.0’ ने मचाया धमाल, रिलीज के दो दिन बाद भी कर रहा ट्रेंड
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनन्या खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि आर्यन उनके सामने से आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न तो एक्ट्रेस को हैलो कहा और न ही उनके तरफ एक बार भी देखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो फिल्म 'मजा मा' की स्क्रीनिंग के दौरान का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, 'आर्यन तो ठीक उनके ड्राइवर ने भी अनन्या को भाव नहीं दिया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'गजब बेइज्जती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या इग्नोर किया है भाई ने गजब।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

Bigg Boss 16: इन सेलेब्स की 'बिग बॉस' में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

4 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनन्या अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनका करियर का ग्राफ अब तक अच्छा नहीं रहा है। करण जौहर द्वारा निर्मित 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में दिखी थीं। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, आर्यन खान की बात करें तो वह अब तक फिल्मों से दूर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं।

Celebs Known By Role: पंचायत वाले बिनोद से साइलेंसर तक, कोरोना से भी तेजी से वायरल हुए इन सितारों के किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें