फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: उद्धव ठाकरे के मंत्री ने फर्जी बताई आर्यन खान की गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने दिया यह जवाब

Wed, 06 Oct 2021 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनसीबी डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते शनिवार से ड्रग्स से जुड़े एक मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। सोमवार को मुंबई की एक कोर्ट ने आर्यन की कस्टडी को बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। वहीं, इस बीच अब पूरे मामले को लेकर एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले की जांच को निष्पक्ष और कानून के मुताबिक बताया। 

मामले पर उठ रहे सवालों पर डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन के खिलाफ लगाए गए कुछ आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि यह आरोप एनसीबी द्वारा की गई पूर्व कानूनी कार्रवाई के प्रतिशोध में द्वेष और संभावित पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि एनसीबी इस बात को फिर से दोहराता है कि हमारी मामले की जांच प्रक्रिया पूरी तरह पेशेवर और कानूनी रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष जारी रहेगी। 


विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीपी ने लगाए आरोप

वहीं, एनसीपी के आरोपों पर मुंबई में एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर एनसीपी अदालत जाना चाहती हैं, तो वह जा सकती हैं और न्याय मांग सकती हैं। हम वहीं जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमने सब कुछ कानून के अनुसार किया है। 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीपी ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को बताया फर्जी

दरअसल, एनसीपी ने एजेंसी पर आरोप लगाया था कि क्रूज जहाज पर एनसीबी के छापे में बीजेपी से जुड़े निजी व्यक्ति शामिल थे। राज्य में सत्तारूढ़ सरकार के सदस्य ने आरोप लगाता हुए कहा था कि कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर जांच एजेंसी द्वारा कोई जब्ती नहीं की गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने तो आर्यन खान की गिरफ्तारी तक को फर्जी करार दिया था।
 

 

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एएनसी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

इधर, मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने डोंगरी इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार कर 15 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। इस बारे में एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और अपने ग्राहकों को शराब बेचने के लिए शहर आए थे। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एएनसी की टीम ने आरोपी के पास से करीब सात किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ भी बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे मोबाइल फोन

इस बीच मामले की जांच करते हुए एनसीबी ने आर्यन खान और ड्रग छापेमारी केस में शामिल अन्य लोगों के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। एनसीबी ने पहले खुलासा किया था कि उन्हें आर्यन के फोन पर "चौंकाने वाली आपत्तिजनक सामग्री" "तस्वीरों के रूप में" मिली, जो ड्रग्स को वितरण के लिए थोक में खरीदने से संबंधित है। मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए गांधी नगर की एक लैब में भेजे गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें