आर्यन खान केस की वजह से सुर्खियों में आए एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर सीबीआई का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मुंबई जोन के पूर्व एनसीबी निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान के मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की मांग की थी। इन आरोपों के बाद अब पूर्व निदेशक की पत्नी क्रांति रेडकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। Tiger Disha: टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के बीच कभी पनपा था प्यार? एक्टर की मां ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
क्रांति रेडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने पति पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। क्रांति ने कहा, "हर कोई जानता है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें कानून व्यवस्था पर भरोसा है और हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।" KKK13 : पहले ही टास्क में हुई रोहित रॉय की हालत टाइट, इस खतरनाक स्टंट ने उड़ा दिए एक्टर के होश
विज्ञापन
3 of 5
समीर वानखेड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें इससे पहले वानखेड़े ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें देशभक्त होने की सजा दी जा रही है। वानखेड़े का बयान शुक्रवार को उनके आवास और अन्य परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी के जवाब में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई के 18 अधिकारियों ने शुक्रवार को उनके घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे उनके घर में मौजूद थे। Anil Kapoor: एक्शन से भरपूर 'सुबेदार' के साथ साउथ के इस रीमेक में भी दिखेंगे अनिल कपूर, अभिनेता ने किया कंफर्म
4 of 5
समीर वानखेड़े
- फोटो : अमर उजाला
वानखेड़े ने कहा, "मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है। कल सीबीआई के 18 अधिकारियों ने मेरे आवास पर छापा मारा और 12 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। इस दौरान मेरी पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे। उन्हें 23,000 रुपये और चार संपत्ति के कागजात मिले। ये संपत्ति मेरे सर्विस जॉइन करने से पहले खरीदी गई थी।" Flora Saini: अब्यूसिव रिलेशनशिप को याद कर छलका फ्लोरा सैनी का दर्द, रूह कंपा देगी एक्ट्रेस की कहानी
समीर वानखेड़े ने आगे दावा किया कि सीबीआई अधिकारियों ने उनकी पत्नी क्रांति रेडकर का फोन अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा सीबीआई ने उनकी बहन यास्मीन वानखेड़े के घर से 28,000 रुपये और उनके पिता ज्ञानेश्वर वानखेड़े के घर से 28,000 रुपये बरामद किए। वानखेड़े के ससुर के घर समीर से 1800 रुपए भी बरामद किए गए। Bhuvan Bam: छोटे शहरों के नए टैलेंट को मौका देगें भुवन बाम, बोले- मुझे पता है संघर्ष क्या होता है