फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सालों की मशक्कत के बाद भी इस हीरो को नहीं मिली सक्सेस, हताश हो बन गया लेखक

Tue, 25 Apr 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
आर्य बब्बर
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स मिल जाएंगे जिन्होंने अपने स्टार पेरेंट्स के बलबूते फिल्मों में कदम तो रखा लेकिन वैसी सफलता नहीं चख पाए जो उनके पेरेंट्स को मिली। ऐसे ही एक एक्टर हैं आर्य बब्बर। बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायक और एक्टर रहे राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पिता के स्टार स्टेट्स की वजह से बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई लेकिन वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रैस नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें - FlashBack: मां की जिद के आगे मजबूर हो करीना को छोड़नी पड़ी थी ऋतिक के साथ पहली फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
आर्य बब्बर
आर्य बब्बर तकरीबन 15 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उनमें फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्में खराब थीं या उनकी कहानी अच्छी नहीं थी इसलिए वो फ्लॉप हो गईं। इसकी वजह एक्टिंग भी हो सकती है।

जरूरी नहीं कि जिस तरह एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बने वैसे ही एक एक्टर का बेटा एक्टर बने...और अगर बन भी गया तो जरूरी नहीं कि बेटे में भी बाप जैसा एक्टिंग टैलेंट कूट-कूटकर भरा हो।



ये भी पढ़ें - फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल
 
विज्ञापन

3 of 5
आर्य बब्बर
आर्य बब्बर ने वैसे हीरो बनने का सपना देखा था और इसी को देखते हुए उन्होंने डेब्यू भी सोलो लीड के तौर पर फिल्म 'अब के बरस' से किया था जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस अमृता राव नजर आईं। लेकिन इस फिल्म की जैसी हालत हुई उसके बारे में बात ना ही की जाए वो बेहतर है। लेकिन गनीमत की सुपर फ्लॉप डेब्यू के बाद भी आर्य बब्बर को फिल्में मिलती रहीं, लेकिन वो फ्लॉप भी होती रही...और कई बड़ी फिल्में आर्य बब्बर को मिली भीं तो उनमें उन्हें साइड रोल या फिर सेकेंड लीड किरदार थमा दिया गया। कहने को तो आर्य बब्बर के खाते में 'रेडी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसे बढ़िया फिल्में हैं जो हिट रहीं लेकिन उनमें आर्य का साइड रोल दिखा।


ये भी पढ़ें - कभी अक्षय का करियर बनाया था इस हीरोइन ने, अब कर रही समाज सेवा का काम
 

4 of 5
आर्य बब्बर
आर्य बब्बर ने अपने करियर को बचाने की हर संभव कोशिश की, यहां तक कि पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उनका फिल्मी करियर एकदम नीचे आ गया जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री भी उन्हें भूल बैठी। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब उन्हें तीन चार सालों तक फिल्में भी नहीं मिलीं। ऐसे में उन्होंने रियलटी शो 'बिग बॉस' का सहारा भी लिया और सोचा कि शायद इसके बाद वो लाइमलाइट में आ जाएं और फिल्में मिलने लगें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


ये भी पढ़ें - शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्य बब्बर-जैसमीन पुरी
आखिरकार फिल्मी करियर से हताश हो आर्य बब्बर को फिल्में छोड़नी पड़ीं और अब वो लेखक बन गए हैं। अभी तक वो दो-तीन नॉवल्स लिख चुके हैं और उनका सपना इसी में अपना करियर बनाना है।

चलिए अब एक्टिंग ही ना सही कम से कम लेखन के फील्ड में ही आर्य नाम कमा रहे हैं, लेकिन दुख है कि जो राज बब्बर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शुमार किए जाते हैं उनका कोई भी बेटा फिल्मों में नाम नहीं कमा पाया।


ये भी पढ़ें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें