पंजाबी फिल्मों में धमाल मचा रहे और मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर 25 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा आर्य बब्बर ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। आर्य बब्बर ने बॉलीवुड में 2002 में 'अबके बरस' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अमृता राव नजर आई थीं। हालांकि, उनकी यह फिल्म बेहतरीन नहीं रही लेकिन फिर भी लोगों ने उनके अभिनय को सराहा। बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायक और एक्टर रहे राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर को पिता के स्टार स्टेट्स की वजह से बॉलीवुड में एंट्री तो मिल गई लेकिन वो अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रैस नहीं कर पाए। आर्य बब्बर तकरीबन 19 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने जितनी फिल्में की हैं उनमें फ्लॉप फिल्मों की फेहरिस्त ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्में खराब थीं या उनकी कहानी अच्छी नहीं थी इसलिए वो फ्लॉप हो गईं। इसकी वजह एक्टिंग भी हो सकती है।