तारिणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरुषि निशंक की कंपनी हिमश्री फिल्म्स और टी- सीरिज ने साथ में मिलकर जिस मेगा बजट फिल्म ‘तारिणी’ की घोषणा की है, उसकी कहानी समंदर की लहरों पर हौसलों और उमंगों की जीत की कहानी है। 19 सितबंर 2017 को छह जाबांज नौसेना अफसरों वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने दुनिया की सबसे रोमांचक सामुद्रिक यात्राओं में से एक की शुरूआत की।