चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा ईरानी ने अपने इंडस्ट्री में अपने साथ काम करने वाले सह कलाकारों के बारे में बात की और वहीं संजय दत्त के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने ज्यादातर फिल्म अभिनेताओं के साथ काम किया था और कोई विशिष्ट अभिनेता नहीं है, जिसका मैं नाम लेना चाहूंगी, क्योंकि हर कोई बेहद अच्छा था, जिसके भी साथ काम किया।