बिंदु
- फोटो : Social Media
मोना डार्लिंग उर्फ बिंदु 'मोना'
70 और 80 के दशक में हिंदी फिल्मों का वो दौर आया जब नायिकाओं के साथ खलनायिकाओं का भी अहम रोल होने लगा। इसी दौर में एंट्री हुई अभिनेत्री बिंदु की। उन्होंने कुछ ही वक्त में अपनी अलग पहचान बना ली। 17 अप्रैल 1941 को बिंदु का जन्म गुजरात में हुआ था। अपने किरदार से फैंस का दिल जीतने वाली मोना डार्लिंग का असली नाम बिंदु है। बिंदु को उनके निगेटिव रोल के किरदारों की वजह से याद किया जाता है। उन्होंने इम्तिहान, हवस, जंजीर, 'आया सावन झूम के', 'अमर प्रेम', 'राजा जानी', 'मेरे जीवन साथी', 'अभिमान', 'घर हो तो ऐसा' और 'बीवी हो तो ऐसी' जैसी कई फिल्मों में काम किया।