फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani Birthday: विकिपीडिया ने मेरे जन्मदिन को लेकर फैलाया भ्रम, अरुणा ईरानी ने फिर साझा की सही जन्मतिथि

Tue, 02 May 2023 01:13 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नई सदी के नए पत्रकारों के लिए शोध का एक बड़ा माध्यम विकिपीडिया रहा है, लेकिन इस वेबसाइट पर हिंदी सिनेमा को लेकर तमाम गलत जानकारियां मौजूद हैं, इसका खुलासा भी अब धीरे धीरे हो रहा है। मशहूर गायक हरिहरन ने ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में अपनी पैदाइश और अपनी गजल गायकी की शुरुआत को लेकर इंटरनेट पर मौजूद गलत जानकारी का खुलासा किया था। अब, चर्चित अभिनेत्री अरुणा ईरानी बता रही हैं कि जिस 3 मई के दिन पूरी दुनिया उनका जन्मदिन मनाती है, उस तारीख को उनका जन्मदिन होता ही नहीं है।
Hariharan Interview: मैं सौ फीसदी बंबइया हूं! लेकिन विकिपीडिया वाले हैं कि मेरी बात सुनते ही नहीं
विज्ञापन

2 of 5
अरुणा ईरानी, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने जमाने के दिग्गज कलाकारों के साक्षात्कार करने की श्रृंखला में ‘अमर उजाला’ ने इस बार अभिनेत्री अरुणा ईरानी का इंटरव्यू करने के लिए जब उन्हें फोन किया। इंटरव्यू का संदर्भ जानने को लेकर चर्चा शुरू हुई तो बात उनके जन्मदिन की भी आई। इस पर अरुणा ने साफ कहा, 'मेरा जन्मदिन मई के महीने में नहीं होता है। विकिपीडिया पर मेरा जन्मदिन कई साल से गलत ही लिखा है। कई बार मैंने इसे बदलवाने की भी कोशिश की लेकिन वह ज्यादा कारगर नहीं हो पाया। आज भी लोग मुझे जन्मदिन के महीने से ज्यादा फोन मई के महीने में करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है मेरा जन्मदिन 3 मई को ही होता है।'

विज्ञापन

3 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरुणा ईरानी कहती हैं 'दरअसल मेरा जन्मदिन अगस्त के महीने में 18 तारीख को होता है। और इस बात की जानकारी मैं आज से पहले भी कई बार मीडिया को दे चुकी हूं लेकिन ज्यादा बदलाव नहीं आया है क्योंकि आज भी लोग मुझे मई में जन्मदिन की शुभकामनाएं देने चले आते हैं। लोग तो यहां तक कहते हैं कि आप इंटरव्यू न देने के लिए अपनी जन्मदिन की तारीख से इनकार कर रही हैं और तब मुझे थोड़ा सा गुस्सा आता है। मेरा जन्मदिन है और मुझसे बेहतर और कौन जानेगा कि मैं कौन से महीने में और किस तारीख को पैदा हुई।’
Eros Theatre: मुंबई के ऐतिहासिक सिनेमाघर को तोड़े जाने का ये है असली सच, पूरी खबर पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे

4 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री अरुणा ईरानी का जन्म साल 1946 में मुंबई (तब के बंबई) में 18 अगस्त को हुआ था। 76 साल की अरुणा ने न सिर्फ सिनेमा में बल्कि निजी जीवन में भी कई मिसालें पेश की हैं। मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार अपनी बहन के बारे में कहते हैं, ‘उन्होंने ही भाइयों को एक तरह से पाल पोसकर बड़ा किया। उनका दर्जा हमारे जीवन में भगवान से भी बढ़कर है।’ मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने जब अपनी ही लिखी कहानी पर फिल्म ‘गंगा जमना’ का निर्माण किया था तो पहली बार अरुणा ईरानी को उस फिल्म में ब्रेक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिहरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके पहले ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में मशहूर गायक हरिहरन ने बताया था, ‘मेरा जन्म तिरुवनंतपुरम, केरल में हुआ, यह गलत जानकारी इंटरनेट से फैली। इस बारे में विकिपीडिया मेरी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। मैं सौ फीसदी बंबइया हूं। मेरा जन्म दादर में हुआ। माटुंगा के डॉन बॉस्को हाई स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से मैंने पढ़ाई की है। इंटरनेट पर यह जानकारी भी गलत है कि गजल गायकी की मेरी शुरुआत ‘आबशार ए गजल’ से हुई। मेरा पहला अलबम 'गजल का मौसम' था। उसमे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब का संगीत था। उसके बाद मैने 'सुकून' किया। इसमें आशा भोसले जी ने मेरा परिचय श्रोताओं से कराया।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें