फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्जुन रेड्डी' के हीरो के साथ हुआ हादसा, वीडियो को ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा

Thu, 05 Mar 2020 02:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vijay Devarakonda - फोटो : Instagram
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसमें अभिनेता गिरते गिरते बचे। अभिनेता के इस वीडियो को ढाई लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही अभिनता के इस वीडियो पर उनके शुभचिंतक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vijay Devarakonda - फोटो : Instagram
इस वीडियो को मशूहर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि विजय गीले फर्श की वजह से फिसलते फिसलते बचे। गनीमत है कि विजय के आसपास कई सारे लोग मौजूद थे जिन्होंने अभिनेता का सही समय पर हाथ पकड़कर उन्हें बचा लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Vijay Devarakonda - फोटो : Instagram
वीडियो में आप देखेंगे कि विजय आराम से जा रहे हैं। चलते चलते विजय का अचानक पैर फिसलता है और वो गिरने लगते हैं। विजय को ऐसे देख वहां मौजूद लोग परेशान हो जाते हैं और तुरंत उन्हें संभालते हैं। इस घटना में फिलहाल विजय देवरकोंडा को चोट नहीं आई है और वो बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि इस वीडियो पर उनके प्रशंसक उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
 

4 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
विजय इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले अनन्या की कुछ तस्वीरें विजय के साथ सामने आई थीं। इन तस्वीरों में वो विजय की बाइक की टंकी के ऊपर बैठी दिखी थीं। अनन्या ने इस मौके पर काले रंग की स्कर्ट पहनी थी तो वहीं विजय बाइक चला रहे थे। तस्वीरों में विजय की बाइक के पीछे कुछ लोग कैमरा लेकर चलते दिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vijay devarakonda ananya panday - फोटो : social media
अनन्या और विजय की फिल्म का नाम तो अभी पता नहीं चला है। हालांकि अनन्या ने विजय के साथ फिल्म करने की जानकारी एक पोस्ट के साथ दी थी। इस पोस्ट में अनन्या विजय के साथ फिल्म की कहानी पढ़ती दिखी थीं। विजय साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से खूब चर्चा में आ गए थे। इसके बाद इसी फिल्म का रीमेक 'कबीर सिंह' बनी, जो सुपरहिट रही। पिछले दिनों विजय की फिल्म 'डियर कामरेड' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ।

'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद जानें क्या कर रहे ये सात एक्स कंटेस्टेंट्स, इन दो के हाथ लगा बड़ा मौका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें