अरुण गोविल, रूपा गांगुली और नीतीश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खैर, ये पहली बार नहीं जब कोई अभिनेता राजनीतिक पार्टी में शामिल हुआ है। टीवी धारावाहिक 'रामायण' के कलाकारों से पहले 'महाभारत' के अभिनेता और अभिनेत्री का नाम भी इसी कड़ी में शामिल हैं। 'महाभारत' में कृष्ण बने अभिनेता नीतीश भारद्वाज व द्रोपदी बनी रूपा गांगुली पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं। दोनों भाजपा के पक्ष में काफी सक्रिय रूप से काम करते हैं और रूपा गांगुली तो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक भी हैं।