फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण गोविल बने धनुर्धर और वूट सेलेक्ट ने पसारे दक्षिण भारत में पैर समेत पांच फटाफट खबरें

Sat, 25 Jul 2020 11:15 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फटाफट पांच खबरें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी के रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मशहूर धारावाहिक 'रामायण' के कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी इस शो के सेट पर पहुंचे। इनके साथ धारावाहिक 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर भी मौजूद रहे। भगवान राम का किरदार निभाए हुए अरुण गोविल को भले ही तीन दशक से ज्यादा समय बीत चुका हो लेकिन अभी भी उस समय सीखी उनकी धनुर्विद्या आज भी कायम है। इस विद्या का उन्होंने इस शो के सेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शो के होस्ट मनीष पॉल ने अपने सिर पर एक सेब रखा और उस सेब को अरुण गोविल ने एकदम सटीक निशाना बनाया। इस प्रदर्शन के बाद मनीष तुरंत अरुण के चेले बनने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
मलंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'मलंग' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मलंग' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 जुलाई को होने जा रहा है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए कुछ अनुभवों को साझा करते हुए आदित्य ने कहा, 'इस फिल्म को टीवी पर दिखाए जाने से यह और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। मुझे याद है कि इस फिल्म की शूटिंग गोवा में हुई थी। यह ऐसी जगह है जहां मैं हमेशा जाना पसंद करता हूं। हमने शूटिंग के दौरान भी खूब मजे किए। फिल्म में एक्शन दृश्यों को फिल्माना तो बहुत यादगार रहा।'
विज्ञापन

3 of 5
ईशा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन की शूटिंग करते रो पड़ीं ईशा सिंह
अभिनेत्री ईशा सिंह टीवी धारावाहिक 'इश्क सुभान अल्लाह' में जारा सिद्दीकी का किरदार निभा रही हैं। लॉकडाउन के बाद जब वह पहली बार इस शो की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'इतने लंबे समय बाद सेट पर वापस लौटना काफी सुखद एहसास था। इस सेट से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर वापस आ गई हूं। सेट पर घूमते हुए मैं पुरानी यादों में खो गई इसलिए मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह नया सफर शुरू करना वाकई बहुत शानदार था।' 

4 of 5
मिलिंद गाबा, तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिलिंद गाबा ने तुलसी कुमार से मिलाया हाथ
'नजर लग जाएगी', 'शी डोंट नो' और 'तेरी यारी' जैसे गीतों से श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके पंजाबी पॉप गायक मिलिंद गाबा ने पहली बार मशहूर गायिका तुलसी कुमार से सुर मिलाया है। इन दोनों ने एक रोमांटिक गाना 'नाम' गाया है जिसे 'पछताओगे' और 'क्या बात ए' जैसे गीतों को लिखने वाले जानी ने लिखा है। और, इस गीत का निर्माण किया है म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने। इस गीत का एक म्यूजिक वीडियो भी फिल्माया गया है जिसमें तुलसी और मिलिंद ही नजर आएंगे। मिलिंद के हिसाब से यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह म्यूजिक वीडियो कंपनी के यूट्यूब चैनल पर 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वूूट सेलेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वूट सेलेक्ट ने दक्षिण भारत में पसारे पैर
कुछ ही महीनों पहले शुरू हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट ने हिंदी के बाद अब अपने ओरिजिनल कंटेंट को कन्नड़ भाषा में भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। दरअसल, इस ओटीटी ने असुर, मर्जी, द राइकर केस और इलीगल जैसी अपनी हिंदी की ओरिजिनल वेब सीरीजों को कन्नड़ भाषा में डब करके अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। इससे वह कन्नड़ भाषी लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहते हैं। इनमें से फिलहाल तीन सीरीज असुर, द राइकर केस और इलीगल प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ भाषा में उपलब्ध हैं जबकि 'मर्जी' को भविष्य में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं ओटीटी ने कन्नड़ भाषा की कुछ फिल्में बेलबॉटम, अयोग्य, किरिक पार्टी आदि को भी अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें