फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hukus Bukus: 'हुकुस बुकुस' का ट्रेलर जारी, क्रिकेट और धर्म की लड़ाई में आमने सामने आए अरुण गोविल-दर्शील सफारी

Sat, 28 Oct 2023 12:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हुकुस बुकुस - फोटो : Social media
अरुण गोविल और दर्शील सफारी की आने वाली फिल्म 'हुकुस बुकुस' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के निर्माताओं ने आज शुक्रवार, 28 अक्तूबर को मुंबई में 'हुकुस बुकुस' के ट्रेलर का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में एक ऐसी फिल्म की झलक दिखाई गई, जो कश्मीर की लुभावनी पृष्ठभूमि पर आधारित क्रिकेट और धर्म के अंतर्संबंध की पड़ताल करती है। फिल्म में दर्शील सफारी, अरुण गोविल, गौतम सिंह विग, वाशु जैन और नायशा खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता दर्शील सफारी, अरुण गोविल, सज्जाद डेलाफ्रूज और निर्देशक विनय भारद्वाज उपस्थित थे। वहीं महेश भट्ट मुख्य अतिथि थे। फिल्म का दमदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म 'हुकुस बुकुस' का ट्रेलर एक कश्मीरी पंडित पिता का सिद्धांत, बेटे के जुनून, कश्मीर और क्रिकेट की दिल छू जाने वाली मजेदार कहानी दिखाई जाएगी।
Tiger 3: सलमान खान और कटरीना की 'टाइगर 3' को मिला यूए सर्टिफिकेट, रनटाइम भी आया सामने
विज्ञापन

3 of 5
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो मिनट 28 सेकंड के इस ट्रेलर में दर्शील एक युवा क्रिकेटर की भूमिका में हैं, जिसकी दुनिया सचिन और क्रिकेट के आसपास है। दर्शील का किरदार सचिन तेंदुलकर का फैन है और उनके जैसा क्रिकेटर बनना चाहता है। इस ट्रेलर की शुरुआत अरुण गोविल की आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं, 'एक मैच हुआ था शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम में, वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच। चौकों छक्कों पर जोर-जोर से नारे लगे, लेकिन वेस्ट इंडीज जिंदाबाद के नहीं पाकिस्तान जिंदाबाद के।'
Raj Kundra: राज कुंद्रा को जेल में किया गया था निर्वस्त्र, अनुभव साझा कर बोले- मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ

4 of 5
दर्शील सफारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरुण गोविल ने कश्मीरी पंडित की भूमिका निभाई है, जिनके बेटे का जुनून क्रिकेटर बनने के लिए बढ़ता ही जाता है। दर्शील का किरदार अपने पापा से कहता है कि वह सचिन तेंदुलकर जैसा क्रिकेटर बनेगा तो उसके पापा कहते हैं कि तुझे पंडित बनना है। वहीं दूसरी तरफ कश्मीर में मंदिर की जमीन पर पहला मॉल बन रहा है, जिसका विरोध अरुण करते हैं, लेकिन वह लड़ाई दर्शील के क्रिकेट से भी जुड़ जाती है। दर्शील मंदिर के खिलाफ क्रिकेट लड़ने को तैयार हो जाता है, जिसके बाद एक पिता और बेटे के रिश्ते में भी खटास आ जाती है।

Javed Akhtar: 'दर्द-ए-डिस्को' गीत के लिए अर्थहीन बोल चाहती थीं फराह खान, जावेद अख्तर बोले- बेतुकी थी यह स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हुकुस बुकुस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरुण गोविल इस फिल्म में एक ऐसे कश्मीरी पंडित की भूमिका निभा रहे हैं, जिसने खुद को अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा से जोड़ कर एक मंदिर की स्थापना की। फिल्म का निर्देशन विनय भारद्वाज और सौमित्र सिंह से किया है। वहीं, फिल्म की कहानी रणजीत सिंह मशियाना ने लिखी है। 'हुकुस बुकुस' फिल्म तीन नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Dream Girl 2: पूजा का किरदार निभाकर आयुष्मान खुराना के बचपन की यादें हुईं ताजा, 'चाची 420' को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें