फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: कॉपी किया गया है प्रभास का लुक? 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर आर्टिस्ट ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 09 Apr 2023 03:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अभी से बज बना हुआ है। पिछले दिनों राम नवमी के अवसर पर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था। तब से यह खूब चर्चा में है। इस पोस्टर को लेकर विवाद भी हुआ। आरोप लगे कि पोस्टर में न तो माता सीता की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है और न ही भगवान राम के शरीर पर जनेऊ। वहीं जब हनुमान जयंती पर हनुमान का पोस्टर रिलीज हुआ तो उनके लुक को लेकर भी मेकर्स को खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। अब इस फिल्म के पोस्टर में राम का लुक देखने के बाद एक आर्टिस्ट ने इसे चोरी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास लुक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और कृति सेनन की यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। पहले फिल्म का टीजर और अब पोस्टर को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। रविवार को प्रतीक सांघर नाम के एक आर्टिस्ट ने रेडिट पर अपने आर्टवर्क का स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसे शख्स का फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया जो कि खुद को फिल्म का डिजाइनर बता रहा है। टीपी विजयन नाम के इस शख्स ने पिछले साल प्रभास के जन्मदिन पर यह फेसबुक पोस्ट साझा किया था।

इसे भी पढ़ें-  Sunny Leone: 'सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बनना चाहती', जानिए बॉलीवुड में अपने आप को कहां देखती हैं सनी लियोनी?
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उनके पोस्ट में जो आर्टवर्क नजर आ रहा है वह प्रतीक के आर्टवर्क से मैच कर रहा है। टी पी विजयन का यह पोस्ट 23 अक्टूबर 2022 का है। पोस्ट में विजयन ने लिखा है, 'आदिपुरुष फिल्म के लिए मेरा बनाया गए डेवलपमेंट आर्ट का एक्सक्लूसिव लुक। राघव के लुक का डेवलपमेंट आर्ट।' इस पोस्टर को देखने के बाद प्रतीक सांघर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा 'आदिपुरुष की टीम ने मेरे आर्टवर्क को कॉपी किया है और मुझे जानकारी या हर्जाना दिए बिना।'

4 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक ने टीपी विजयन के फेसबुक पोस्ट और आर्टवर्क को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मैं भारत का एक सॉन्सेप्ट आर्टिस्ट हूं। मैंने भगवान राम का रामायाण के लिए एक लुक तैयार किया था, सोचा था शायद यह कभी बने। यह करीब एक साल पहले की बात है। आदिपरुष के ऑफिशियल कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट ने मेरा आर्टवर्क चुरा लिया और उसे मेरे इसी तरह के आर्टवर्क से जोड़कर बना लिया, इसलिए फेल होते हैं ऐसे प्रोजेक्ट।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इन आरोपों पर अभी तक आदिपुरुष के मेकर्स का कोई जवाब नहीं आया है। वहीं रामनवमी पर रिलीज हुए फिल्म के नए पोस्टर पर भी संजय दीनानाथ तिवारी ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें आदिपुरुष में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें