फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत VS पाकिस्तान: दोनों देशों की 8 हीरीइनें एक से बढ़कर एक, बताएं ज्यादा सुंदर कौन?

Fri, 09 Aug 2019 09:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Sara, priyanka and Mahira - फोटो : instagram
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद बॉलीवुड सहित पाकिस्तानी स्टार्स भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ पाकिस्तानी हीरोइनों ने ऐसे ट्वीट किए जिसके बाद ट्रोल भी गईं। खास बात है कि ट्वीट करने वाली कुछ पाक एक्ट्रेस हिंदी सिनेमाजगत में अपनी किस्मत भी आजमा चुकी हैं। हम आपको भारत और पाकिस्तान की एक्ट्रेस की तस्वीरें दिखाते हैं। खुद देखकर बताइए कि सबसे ज्यादा सुंदर कौन सी एक्ट्रेस है। 
विज्ञापन

2 of 9
Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। दीपिका ने हाल ही में 'छपाक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। बीते दिनों दीपिका इस फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली भी आई थीं। आखिरी बार दीपिका 'पद्मावत' फिल्म में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
mahira khan - फोटो : file photo
माहिरा खान पाकिस्तान की सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही भारत में भी वो एक जाना पहचाना नाम हैं। माहिरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' की है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। माहिरा का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। करीब एक साल पहले दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर साथ में स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। हाल ही में माहिरा ने घाटी में अनुच्छेद 370 हटने पर ट्वीट किया था जिसके बाद वह ट्रोल भी हो गई थीं। 

4 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा का भी बॉलीवुड में दबदबा है। प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर के साथ 'द स्कॉई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका ने यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद साइन की थी। तब से लगातार सलमान प्रियंका पर तंज कसते हुए नजर आए। प्रियंका हाल ही में स्मोकिंग करने को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
alia bhatt - फोटो : file photo
आलिया भट्ट भी बॉलीवुड ही मशहूर हीरोइनों में से एक हैं। आलिया इन दिनों रणबीर कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह दोनों जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
Mawra Hocane - फोटो : file photo
मावरा होकेन भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। इन्होंने बॉलीवुड में 'सनम तेरी कसम' फिल्म से एंट्री की थी। मारवा भी देखने में बेहद खूबसूरत है। कई पाकिस्तानी सीरियल में काम कर चुकी हैं। मावरा ने भी अनुच्छेद 370 हटने पर प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन

7 of 9
sara loren - फोटो : file photo
सारा लॉरेन पाकिस्तान का एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने वहां बोल्डनेस की परिभाषा ही बदलकर रख दी। सारा ने पूजा भट्ट की फिल्म कजरारे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ हिमेश रेशमिया थे। 

8 of 9
katrina kaif - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ इन दिनों 'भारत' फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कटरीना के अलावा सलमान खान लीड रोल में है। यह फिल्म 5 जून को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

9 of 9
humaima malik - फोटो : file photo
हुमैमा मलिक पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। हुमैमा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'राजा नटरवलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें