इन दिनों देशभर में जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 को लेकर काफी चर्चा है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर आम से लेकर खास तक सरकार के इस फैसले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। फिल्मी सितारें भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखने ने पीछे नहीं हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने भी भाजपा सरकार के इस फैसले और कश्मीर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
2 of 5
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
शेखर कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। इस बीच उन्होंने कश्मीर के विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में लिखा-'जब मैं स्कूल में था, तभी से अनुच्छेद 370 पर वाद-विवाद सुन रहा हूं। जब कश्मीर जल रहा था। बेगुनाह लोग मर रहे थे। अनुच्छेद 370 ने कैसे मदद की?आइए अब एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं। एक राष्ट्र, आशाओं के साथ। भारत के विकास में योगदान के लिए कश्मीर के लोगों को बराबर का मौका देते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
Shekhar Kapur
- फोटो : file photo
शेखर कपूर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों शेखर कपूर फिल्मी हस्तियों द्वारा भीड़ हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर दी अपनी प्रतिक्रिया की वजह से सुर्खियों में हैं। प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर शेखर कपूर और गीतकार जावेद अख्तर आमने-सामने आ गए थे।
शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा था- 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जीवन शुरू किया। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सबकुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे तुच्छ होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा होता है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'
शेखर कपूर के ट्वीट को देख जावेद अख्तर भड़क उठे। उन्होंने शेखर को एक के बाद एक ट्वीट कर जमकर लताड़ा। जावेद अख्तर ने लिखा- अभी भी रिफ्यूजी होने से आपका क्या मतलब है। क्या इसका यह मतलब है कि आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको भारत में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो कहां आप खुद को रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, बंद कीजिए ये ड्रामा।'