फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को लेकर कुछ ऐसा बोल गईं ये पाकिस्तानी अभिनेत्री, ट्रोलर्स बोले- 'जोक ऑफ द डे'

Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mawra Hocan - फोटो : file photo
भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किया तब से इसकी चर्चा भारत ही नहीं दुनियाभर में हो रही है। सरकार के इस फैसले में हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं भारत सरकार के इस फैसले का असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। यहां की कई फिल्मी सितारों ने अनुच्छेद 370 हटने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mawra Hocan - फोटो : file photo
हाल ही में कश्मीर और अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। मावरा ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके भारत सरकार के फैसले को मानवता के खिलाफ बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आज की रात मैं सो नहीं पाऊंगी। हम इस दुनिया को क्या बना रहे हैं? हम लोग एक-दूसरे को क्यों मार रहे हैं? हमें क्या चाहिए? क्या मानवता के लिए पॉवर इतनी जरूरी है? ईश्वर हमारी मदद करे। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Mawra Hocane - फोटो : Instagram
मावरा ने आगे लिखा- UNHRC कहां है? कश्मीर में जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। क्या हम इतने अंधकार के दौर में रह रहे हैं? मानव जीवन को बचाने के लिए किताबों में जो कायदे-कानून हमें पढ़ाए गये, उनका क्या? क्या उनका कोई मतलब है? लोगों को जीने दीजिए। इन ट्वीट के बाद मावरा होकेन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। 
 


 

 

4 of 5
Mawra Hocane - फोटो : social media
Yunus नाम के ट्विटर हैंडल ने उनके ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- कश्मीर भारत के साथ सुरक्षित है। भारत में इसका भविष्य है। अल्लाह मेरे कश्मीरी भाइयों के बाकी काम करेगा! । वहीं Dhaval Shah ने लिखा- आप भारत की फिक्र ना करें,कश्मीर की फिक्र करने के लिए भारतीय हैं। Amit ने ट्वीट किया- औकात दिखा दी इसलिए आपको एंट्री नहीं देते हैं। Nytion empire bty ने लिखा- जोक ऑफ द डे।
 


 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Khan - फोटो : file photo
इसके अलावा मावरा होकेन की ट्वीट पर कई भद्दे कमेंट भी किए गए  हैं। आपको बता दें कि मावरा से पहले पाकिस्तान की जानी मानी फिल्म और टीवी अदाकारा माहिरा खान ने भी ट्वीट किया था। माहिरा ने लिखा था क्या हमने पूरी तरह उन चीजों को भुला दिया है जिनके बारे में हम बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन ये सिर्फ रेत पर खिंची लकीरें नहीं है, ये मासूम लोगों के मारे जाने का सवाल है। जन्नत(कश्मीर) जल रही है और हम खामोशी से रो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें