कश्मीर मुद्दे पर 5 अगस्त का दिन देश के लोगों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उस अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया जिसमें उसको विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था। सरकार के इस फैसले से आम से लेकर खास तक सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन इस फैसले के बाद बॉलीवुड की कुछ फिल्मों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सड़क 2
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क 2 की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन सेना की मौजूदगी और सुरक्षा को देखते हुए इस फिल्म के जम्मू-कश्मीर शेड्यूल को फिलहल टाल दिया गया है। हाल ही में आलिया ने सड़क 2 का ऊटी शेड्यूल पूरा किया है।
सड़क 2 के अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में करने वाले थे। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने वाले थे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म के मेकर्स ने भी शूटिंग को टाल दिया है।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सबके के अलावा कई साउथ फिल्मों की शूटिंग को भी फिलहाल टाला गया है। वहीं मिड डे के अनुसार मशहूर प्रोड्यूसर मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा है कि वह जल्द ही कश्मीर में अपनी 2 से 3 बॉलीवुड फिल्मों के अलावा एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन सेना की तैनाती और सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने भी फिलहाल फिल्मों की शूटिंग को टाल दिया है।
आपको बता दें कि कश्मीर की खूबसूरत वादियों और सिनेमा का पुराना रिश्ता रहा है। कश्मीर में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। बीते एक साल के अंदर की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू की फिल्म मनमर्जियां, जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वोल्टर, अलिया भट्ट की राजी और अर्जुन रामपाल की फाइनल कॉल जैसी फिल्मों की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हो चुकी है।