Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
आर्टिकल 15 के हिट होते ही आयुष्मान हिंदी सिनेमा के मौजूदा सितारों में इकलौते ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, जिनकी पांच फिल्म लगातार हिट रही हैं। हर बार हर फिल्म में जोखिम लेने का हौसला कहां से आता है? ये पूछे जाने पर आयुष्मान कहते हैं, "अपने करियर में मैंने कभी भी आसान कहानी का चयन नहीं किया। मुझे मालूम भी नहीं है कि एक गैर जोखिम भरी फ़िल्म किसे कहते हैं। मैंने हमेशा कुछ अलग करने का जोखिम उठाया है क्योंकि मैं हमेशा वही फिल्म करता हूं जिसके बारे में मेरे दिल से आवाज आती है कि यह एक अच्छी कहानी है। इस दौर में लोग सिर्फ अच्छी कहानियां देखना चाहते हैं, वे देखना चाहते हैं कि यह किस तरह से उनके साथ जुड़ी हुई है तथा सही मायने में इसे किस तरह से दिखाया गया है।”