फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाले आयुष्मान को मिला नया खिताब, बोले-'आसान कहानी नहीं चुनता'

Tue, 23 Jul 2019 01:10 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
कमर्शियल सिनेमा के सुपरहिट सितारे होने के बावजूद फिल्म दर फिल्म लगातार जोखिम भरे विषय चुनते जा रहे अभिनेता आयुष्मान खान को हिंदी सिनेमा में मिस्टर रिस्क टेकर का नया खिताब मिल गया है। सामाजिक असमानता जैसे कठिन विषय पर बनी उनकी फिल्म आर्टिकल 15 सुपर हिट घोषित हो चुकी है और आयुष्मान का मानना है कि इस फिल्म की कामयाबी ने उनके जोखिम भरे विषयों के चुनने की आदत को एक नई हिम्मत दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
आर्टिकल 15 के हिट होते ही आयुष्मान हिंदी सिनेमा के मौजूदा सितारों में इकलौते ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, जिनकी पांच फिल्म लगातार हिट रही हैं। हर बार हर फिल्म में जोखिम लेने का हौसला कहां से आता है? ये पूछे जाने पर आयुष्मान कहते हैं, "अपने करियर में मैंने कभी भी आसान कहानी का चयन नहीं किया। मुझे मालूम भी नहीं है कि एक गैर जोखिम भरी फ़िल्म किसे कहते हैं। मैंने हमेशा कुछ अलग करने का जोखिम उठाया है  क्योंकि मैं  हमेशा वही फिल्म करता हूं जिसके बारे में मेरे दिल से आवाज आती है कि यह एक अच्छी कहानी है। इस दौर में लोग सिर्फ अच्छी कहानियां देखना चाहते हैं, वे देखना चाहते हैं कि यह किस तरह से उनके साथ जुड़ी हुई है तथा सही मायने में इसे किस तरह से दिखाया गया है।”
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
आयुष्मान यह भी मानते हैं कि तेजी से बढ़ते डिजिटल एंटरटेमेंट के दौर में लोगों को सिनेमाघरों तक लाना एक बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। वह कहते हैं, "मैंने हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट को चुना जिसे मैं ख़ुद सिनेमाघरों में देखना चाहता हूं। मुझे ऐसी फ़िल्में मिलीं भी औऱ यह मेरी खुशकिस्मती है। सिनेमाघरों में लोगों का आना कम हो रहा है और वे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग कंटेंट का आनंद ले रहे है। मेरे जैसे अभिनेताओं की ये जिम्मेदारी बनती है कि हम अच्छा सिनेमा बनाएं जो लोगों को सिनेमाघरों की तरफ खींच सके।”

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
 लगातार हिट फिल्मों के चलते आयुष्मान की मनोरंजन उद्योग में ब्रांड इक्विटी मजबूत हुई है और लोग उनके नाम के साथ रिलीज होने वाली फिल्मों पर भरोसा भी करने लगे हैं। इस पर आयुष्मान कहते हैं, " मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि लोगों ने मुझे अलग तरह सिनेमा के लुए पहचानना शुरू कर दिया है। अब लोग मुझसे केवल अच्छे सिनेमा की उम्मीद करते हैं और इसी वजह से मैं लगातार सबसे बेहतर प्रोजेक्ट्स की तलाश में लगा रहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayushmann khurrana
तो लगातार पांच हिट फिल्मे देने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं आयुष्मान, ये पूछे जाने पर वह कहते हैं, “फिलहाल मैं अपने करियर के इस पड़ाव का आनंद ले रहा हूँ और किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। मैं हमेशा ऐसी फिल्में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता रहूंगा जो भीड़ में अलग नजर आएं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें