फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आर्टिकल 15' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सितारे, शाहरुख खान के इस अंदाज ने जीता दिल, देखिए तस्वीरें

Thu, 27 Jun 2019 02:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Article 15 film screening - फोटो : twitter
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आर्टिकल 15' फिल्म 28 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में वैसे तो कई स्टार्स पहुंचे लेकिन सबकी निगाहे उस वक्त जा रुकीं जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) स्क्रीनिंग पर पहुंचे। तस्वीरों में आयुष्मान खुराना किंग खान को गले लगाते हुए दिखे।
 
विज्ञापन

2 of 6
Article 15 film screening - फोटो : twitter
'आर्टिकल 15' की स्क्रीनिंग पर किंग खान डेनिम जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जबकि आयुष्मान खुराना शिमर ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ जींस पहने दिखे। शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल भी नजर आए। विक्की जींस के साथ टी-शर्ट पहने हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Article 15 film screening - फोटो : twitter
इसके अलावा एक्ट्रेस कृति खरबंदा, सुनीली शेट्टी, दिव्या दत्ता, तापसी पन्नू, तब्बू, सयानी गुप्ता, टीवी स्टार करण पटेल पत्नी अंकिता भार्गवा भी पहुंचे। इसके साथ ही गुरमीत सिंह और स्वरा भास्कर भी नजर आए। फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान खुराना और शाहरुख खान ने तस्वीरें भी खिंचवाई। 

4 of 6
Article 15 film screening - फोटो : twitter
इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से तो हरी झंडी मिल गई है लेकिन उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा फिल्म को बैन करने की मांग की है। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया है। ब्राह्मण महासभा का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत ढंग से दर्शाया गया है तथा ब्राह्मणों को घोर जातिवादी, दलितों का शोषण करने वाला दिखाया गया है जो कि गलत है। 
विज्ञापन

5 of 6
Article 15 - फोटो : file photo
आर्टिकल 15 ऐसी पहली फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म के विरोध होने पर हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए एक ओपन लेटर लिखा। अनुभव सिन्हा ने लेटर में लिखा है, 'देश के सभी ब्राह्मण संगठनों को मेरा नमस्कार। साथ ही करणी सेना को भी। साथ ही मैं इस पत्र के माध्यम से आप के उन सभी सदस्यों को क्षमा भी करता हूं जिन्होंने असहमति और विरोध की मर्यादाओं का उल्लंघन किया। मेरी हत्या या मेरी बहनों और मेरी दिवंगत मां के बलात्कार की धमकियों से संवाद नहीं हो सकता।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Article 15 film screening - फोटो : twitter
अनुभव सिन्हा ने आगे लिखा- 'मेरा विश्वास है कि आप में से अधिकतर लोग इस प्रकार के विरोध का सामना नहीं करेंगे। सबसे पहले मैं आपको ये समझा दूं कि किसी भी फिल्म का ट्रेलर उसकी पूरी कहानी नहीं कह पाता। सम्भव नहीं है। फिल्म के बहुत से टुकड़ों को जोड़कर एक आकर्षक कहानी बताने का प्रयास होता है। कोई भी फिल्म किसी भी समाज का निरादर करने का प्रयास करेगी ऐसी सम्भावना कम है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें