फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आर्टिकल 15' को धमकी मिलने पर बिफरे डायरेक्टर अनुभव, करणी सेना को दिया करारा जवाब

Sun, 23 Jun 2019 07:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Article 15 - फोटो : file photo
फिल्म 'मुल्क' के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' रिलीज से पहले विवादों के है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'आर्टिकल 15' को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन 'आर्टिकल 15' को लेकर कुछ ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने विरोध जताया है। 

विज्ञापन

2 of 5
anubhav sinha - फोटो : file photo
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक करणी सेना ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 'आर्टिकल 15' रिलीज हुई तो वह फिल्म सहित मेकर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे और फिल्म को सिनेमाघरों में चलने नहीं देंगे। इन सबके बीच 'आर्टिकल 15' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करणी सेना को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
anubhav sinha - फोटो : file photo
अनुभव सिन्हा ने हाल ही में टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 'आर्टिकल 15' की तारीफ और इस फिल्म का विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि, 'करणी सेना ने सभ्य बातचीत के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है, हिंसा और धमकी बर्दाश्त नहीं होगी। अगर इस तरह चीजें होती रहेंगी तो देश में फिल्म बनाने की संस्कृति पर गहरा असर पड़ेगा। इस तरह की चीजें सिर्फ ये दिखाने की कोशिश करती हैं कि देश में खुलकर बातचीत करने के लिए कोई जगह नहीं है।'
 

4 of 5
Article 15 - फोटो : social media
इतना ही नहीं अनुभव सिन्हा ने आगे कहा कि,'बेवजह 'आर्टिकल 15' को करणी सेना कभी ब्राह्मण तो कभी राजपूत विरोधी बता रही है। अच्छे परिवार से आने वाले इन लोगों को फिल्मों पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। फिल्में अलग-अलग तरह की कहानियों को कहने का एक जरिया होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Article 15 - फोटो : social media
वहीं हाल ही में मथुरा में उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा ने 28 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'आर्टिकल 15' को प्रतिबंधित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया है। महासभा ने एलान किया कि इस फिल्म में मथुरा के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। महासभा से जुड़े लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए फिल्म आर्टिकल 15 के रिलीज पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें