फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से मिलकर 'आर्टिकल 15' की दो हीरोइनों का ऐसा था रिएक्शन, सोशल मीडिया पर किया बयां

Fri, 28 Jun 2019 10:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan, sayani gupta, isha talwar - फोटो : social media
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आर्टिकल 15 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उससे पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें फिल्म के सभी कलाकार शामिल हुए। साथ ही दूसरी कई बड़ी हस्तियां फिल्म देखने पहुंचीं। इनमें शाहरुख खान, विक्की कौशल, सुनील शेट्टी, तब्बू, अपारशक्ति खुराना और ताहिरा कश्यप प्रमुख हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Article 15 film screening - फोटो : twitter
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सयानी गुप्ता और ईशा तलवार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ मुलाकात की। बॉलीवुड में शाहरुख उन कलाकारों में से एक माने जाते हैं जो सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं। जाहिर है ऐसे में सयानी गुप्ता और ईशा तलवार भी शाहरुख से इम्प्रेस हुए बिना नहीं रह पाईं।
विज्ञापन

3 of 5
Article 15 film screening - फोटो : twitter
ईशा तलवार ने शाहरुख के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरे बगल में खड़े शाहरुख को देख मैं हैरान रह गई... सीरियसली। आर्टिकल 15 का प्रीमियर शानदार था।'

4 of 5
sayani gupta - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान के साथ फिल्म फैन में काम कर चुकीं सयानी गुप्ता ने लिखा कि 'मुझे लगता है ये दांत सब कुछ बयां कर रहे हैं। केवल एक ही आदमी है जो सभी को खुश कर सकता है। यह केवल शाहरुख खान हैं। मैंने उन्हें बताया कि फैन की कास्ट और क्रू में केवल मैं ही थी जिसकी आपके साथ कोई तस्वीर नहीं है इसलिए मैंने अब लिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Article 15 film screening - फोटो : twitter
आर्टिकल 15 की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म उत्तर प्रदेश के बंदायूं में हुई दो लड़कियों से रेप की घटना से प्रेरित है और ये समानता के अधिकार का मुद्दा उठाती है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म का करणी सेना और ब्राह्मण समाज के कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं। विरोध के बाद अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी लिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें