अभिनेत्री आरती सिंह को अपने बिग बॉस के सफर की याद आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घर से बेघर होने के भावुक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री आरती सिंह बिग बॉस 13 की प्रतिभागी रह चुकी हैं। आरती सिंह को इस शो के बाद प्रशंसकों का प्यार मिला है। उन्होंने इस सीजन में घर से बेघर होने की अपनी याद को बारे में बात की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस एविक्शन का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने इस दौरान बिग बॉस और सलमान खान को लेकर कुछ बातें भी कही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आरती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरती सिंह ने साझा की एविक्शन वीडियो
आरती सिंह ने बिग बॉस 13 में अपने एविक्शन का वीडियो साझा की है। उन्होंने इस वीडियो के साझा कर लिखा, मेरे करियर का वीडियो.. ब्रेकिंग पॉइंट। यह आसान नहीं था.. लेकिन तारीफ सुनना और अपने सबसे पसंदीदा से तुम पर बहुत गर्व है आरती, ऐसा था जैसे मैंने कुछ हासिल किया है। गरिमा, आत्मसम्मान और कभी-कभी इसे जाने देना.. इस खूबसूरत सफर के लिए आभारी हूं।
विज्ञापन
3 of 5
आरती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में दिखे ये सितारे
अपनी मां को देखकर आरती भावुक हो गईं और उन्हें गले लगा लिया। देखा जा सकता है कि कैसे रश्मि देसाई और शहनाज गिल भी आरती को उनकी मां से मिलते देख भावुक हो गईं, इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद थे।
4 of 5
आरती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने की तारीफ
इस वीडियो में सलमान खान आरती सिंह की तारीफ करते नजर आते हैं। आरती सिंह से सलमान खान कहते हैं, "बहुत बढ़िया खेला आरती। तुम पर बहुत गर्व है आरती। तुम पर बहुत-बहुत गर्व है। हम सब, पूरा परिवार, हम, हर कोई। बहुत गर्व है। बेहतरीन। तुमने गरिमा के साथ खेला।"
बिग बॉस की रनरअप रहीं आरती सिंह
आरती सिंह बिग बॉस 13 में शो की रनरअप रहीं। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला को विनर घोषित किया गया। आरती सिंह इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। आरती सिंह ने 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी की।