फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: अरशद वारसी समेत ये 10 बॉलीवुड स्टार्स थे बैकस्टेज डांसर, इन्हें मिली कामयाबी

Fri, 19 Apr 2019 08:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
arshad warsi
बॉलीवुड में पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। फिल्मों में लीड रोल पाने के लिए एक एक्टर बहुत ही छोटे स्तर से अपने करियर की शुरुआत करता है। ऐसे में उसको स्पॉट ब्वॉय, लाइट मैन यहां तक कि लीड एक्टर के बैकग्राउंड में भी डांस करना पड़ता है। ऐसे ही बॉलीवुड के ये 10 सुपरस्टार हैं जो फिल्मी परदे के बैकग्राउंड से उठकर सामने आए हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...मुख्यतौर पर यहां बात करेंगे अरशद वारसी की क्योंकि वह भी एक बैक डांसर रह चुके हैं। ऐसे में उनके आज 19 अप्रैल को 51वें जन्मदिन पर जानेंगे इनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
shahid kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर भले ही एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन फिल्मों में एक्टर बनने की सफलता उन्होंने खुद हासिल की है। बता दें कि वह अपने शुरुआती दौर में ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म ताल के एक गाने “कही आग लगे लग जाए ” में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 11
Daisy Shah
सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर हैं। उन्होंने कई लोगों को स्टार्स बनाया है। इसमें नया नाम है एक्ट्रेस डेजी शाह का। बता दें कि डेजी शाह फिल्म तेरे नाम के एक गाने में सलमान के साथ बैकस्टेज डांसर रही है। एक्ट्रेस डेजी शाह बॉलीवुड में मशहूर कोरियोग्राफर हैं और फिल्म रेस 3 में भी वह सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। 

4 of 11
remo - फोटो : twitter
इंडिया के माइकल जैक्सन रेमो डिसुजा आज किसी पहचान मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के एक सुपरहिट सॉन्ग मेरी महबूबा में बैकग्राउंड में डांस करते नजर आए थे उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे डांस करना अपना गुजारा किया था, लेकिन आज वह बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और फिल्म रेस 3 को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन

5 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी एक बैकग्राउंड डांसर रहे हैं। उन्होंने फिल्म धूम 2 में बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के पीछे डांस किया था। 
विज्ञापन

6 of 11
saroj khan
बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का भी फिल्मी सफर बैकस्टेज से ही शुरू हुआ। दरअसल, फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘आइए मेहरबां’ में सरोज खान बैकग्राउंड डांसर थीं।
विज्ञापन

7 of 11
dia mirza
बॉलीवुड में दूसरी ऐश्वर्या राय कही जाने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बॉलीवुड करियर बेहद छोटा रहा, लेकिन फिल्मों में आने का उनका संघर्ष बहुत ही बड़ा रहा है। दीया साउथ की फिल्म “इन सवासा कात्रे” में एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर थीं। 

8 of 11
Farah Khan
कोरियोग्राफर फराह खान आज एक डायरेक्टर भी हैं। फराह खान “हम है नौजवान” गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुकी हैं।

9 of 11
sajid khan
फराह के भाई साजिद खान का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने भी एक्टर्स के पीछे नाच-नाचकर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम पाया। सजिद ने अरशद वारसी के साथ जितेन्द्र के एक गाने “हेल्प मी” में बतौर बैकग्राउंड डांसर से करियर की शुरुआत की।

10 of 11
Kajal Aggarwal - फोटो : amar ujala
फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इससे पहले फिल्म क्यूं हो गया ना में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Arshad Warsi - फोटो : file photo
आखिर में फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई से अपनी इमेज बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। उन्होंने जितेन्द्र की सुपरहिट फिल्म “आग से खेलेंगे” के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें