बॉलीवुड में पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। फिल्मों में लीड रोल पाने के लिए एक एक्टर बहुत ही छोटे स्तर से अपने करियर की शुरुआत करता है। ऐसे में उसको स्पॉट ब्वॉय, लाइट मैन यहां तक कि लीड एक्टर के बैकग्राउंड में भी डांस करना पड़ता है। ऐसे ही बॉलीवुड के ये 10 सुपरस्टार हैं जो फिल्मी परदे के बैकग्राउंड से उठकर सामने आए हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...मुख्यतौर पर यहां बात करेंगे अरशद वारसी की क्योंकि वह भी एक बैक डांसर रह चुके हैं। ऐसे में उनके आज 19 अप्रैल को 51वें जन्मदिन पर जानेंगे इनके बारे में।