फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से फेमस हुए एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इरादा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अरशद ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने अपने उस दर्द को बयां किया जब उन्हें काम के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं।
विज्ञापन
'तीन साल तक मैं काम के लिए दर-दर भटका था, किसी ने नहीं दिया था काम'
2 of 6
अजहर
अरशद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के बैनर ABCL तले बनी फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अरशद तीन साल बेरोजगार रहे थे।
विज्ञापन
'तीन साल तक मैं काम के लिए दर-दर भटका था, किसी ने नहीं दिया था काम'
3 of 6
अरश्ाद वारसी
अरशद ने बताया कि तीन साल तक उन्हें किसी ने काम नहीं दिया। वो दर-दर काम के लिए भटकते रहे। इस दौरान उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका बहुत साथ दिया। ये बात उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इरादा' के लॉन्च के दौरान कही।
'तीन साल तक मैं काम के लिए दर-दर भटका था, किसी ने नहीं दिया था काम'
4 of 6
अरश्ाद वारसी
अरशद ने बताया कि उन दिनों मारिया नौकरी कर रही थी। जिसके चलते उनका घर ठीक-ठाक चलता रहा। वो अपनी बीवी का शुक्रिया अदा करना कभी नहीं भूलते हैं। राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस ने अरशद की किस्मत को फिर से चमका दिया था।
विज्ञापन
'तीन साल तक मैं काम के लिए दर-दर भटका था, किसी ने नहीं दिया था काम'
5 of 6
अरश्ाद वारसी
वहीं फिल्म इरादा को लेकर अरशद ने बताया कि अगर आप मेरी इस फिल्म को देखेंगे तो उसमें मेरे किरदार पर खासा मेहनत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर आपको काम आता है और आपको पता है कि इसे कैसे दिखाना है तो लोग आज नहीं तो कल आपको पहचान जाएंगे।
'तीन साल तक मैं काम के लिए दर-दर भटका था, किसी ने नहीं दिया था काम'
6 of 6
अरश्ाद वारसी
बता दें कि कुछ दिनों पहले अरशद वारसी डायरेक्टर सुभाष कपूर से काफी नाराज थे। क्योंकि उन्होंने जॉली एलएलबी 2 मेंअरशद की बजाय अक्षय कुमार को फिल्म का हिस्सा बनाया था। बहुत जल्द अरशद रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' का हिस्सा भी बनने जा रहे हैं।