फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: अरशद वारसी अपने काम से नहीं जीत पाए पत्नी का दिल, बोले- 'उनकी नजरों में मैं अच्छा एक्टर लेकिन...

Mon, 12 Jun 2023 10:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरशद वारसी अपनी एक्टिंग से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, अब एक्टर ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी उनके काम से खुश नहीं हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'असुर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस इस सीरीज को देखकर प्यार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, अरशद ने खुलासा किया है कि अबतक उनकी पत्नी मारिया गोरेटी, बच्चे जेने और जेके ने उनकी सीरीज नहीं देखी है। अरशद ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी को उनका ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह घर पर कोई स्टार नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी-मारिया गोरेटी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'गोरेटी ने असुर नहीं देखी है, और मुझे नहीं लगता कि वह इसे देखने में रुचि भी रखती हैं। गोरेटी को डरावनी चीजें पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्हें मेरा ज्यादातर काम पसंद नहीं है, और वह इसे लेकर बहुत स्पष्ट हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने कहा कि वह जानती हैं कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं। हालांकि, वह सोचती हैं कि मैं अक्सर खराब प्रोजेक्ट करता हूं। वहीं, अरशद ने अपने बच्चों का नजरिया साझा करते हुए कहा, 'मेरी बेटी और मेरे बेटे ने भी असुर नहीं देखी है। घर में कोई मेरे बारे में बात नहीं करता। मैं कोई सितारा नहीं हूं। उनका एक अलग दृष्टिकोण है, वे एक अलग पीढ़ी हैं। फिल्मों और कहानियों को लेकर उनका नजरिया काफी अलग होता है। मुझे आशा है कि वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं।'
 

Disha Patani: दुबई में फैंस की भीड़ ने दिशा पाटनी को घेरा, वायरल वीडियो देखा क्या?

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अरशद वारसी को उम्मीद है कि उनकी पत्नी और बच्चे 'असुर' देखेंगे क्योंकि इसमें और भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा, 'मुझे आशा है कि वे इसे देखेंगे। मैं चाहता हूं कि वे असुर को देखें। यह एक बहुत ही इंटेलिजेंट वेब सीरीज है। इसमें बहुत कुछ है।'

Ajay Devgn: 'द ट्रायल' के ट्रेलर लॉन्च में काजोल के साथ पहुंचे अजय, एक्टर ने घर पर हुई परेशानी का किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असुर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'असुर 2' का निर्देशन ओनी सेन ने किया है। सीरीज फिलहाल जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही है। 'असुर 2' में अरशद वारसी के अलावा बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अमेय वाघ, अनुप्रिया गोयनका और विशेष बंसल जैसे सितारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें