भागमती
- फोटो : Twitter
जानकारी के अनुसार, फिल्म में अरशद वारसी विलेन का किरदार निभाएंगे। वहीं करण कपाणिया का किरदार सकारात्मक होगा। 'भागमती' के अनुसार देखें तो अरशद अभिनेता जयाराम द्वारा निभाया किरदार निभा सकते हैं। उन्होंने मूल तेलुगू फिल्म में एक राजनेता का किरदार अदा किया था जो नायिका के जीवन में कहर ढाता है। वहीं करण कपाणिया, उन्नी मुकुंदन वाले रोल में नजर आ सकते हैं। जो फिल्म में नायिक के मंगेतर बने हुए थे। पुरानी जानकारी के अनुसार माही गिल पहले ही इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं।