बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपना जन्मदिन 19 अप्रैल को मनाते हैं। उनका जन्म मुंबई में साल 1968 में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। अरशद वारसी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।