फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Case: वकील सतीश मानेशिंदे बोले- 'एनसीबी ने क्षितिज रवि प्रसाद पर करण जौहर को फंसाने के लिए दबाव डाला'

Mon, 28 Sep 2020 03:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
करण और क्षितिज - फोटो : Instagram: @kshitijraviprasad @karanjohar
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस से शुरू हुआ ड्रग्स एंगल में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती सहित कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी और बयानों के बाद से सिनेमा के कई बड़े नाम इस केस में आ चुके हैं। इस बीच हाल ही में गिरफ्तार हुए प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद का कहना है कि उन पर करण जौहर को फंसाने का दबाव डाला गया था। ये दावा क्षितिज के वकील सतीश मानेशिंदे (जो रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती के भी वकील है) ने किया है।
विज्ञापन

2 of 7
क्षितिज रवि प्रसाद - फोटो : @Kshitij_prasad
दरअसल रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी के दौरान वकील सतीश मानशिंदे ने एनसीबी को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। सतीश ने पेशी के दौरान कहा, '25 सितंबर को NCB ने क्षितिज के घर छापा मारा। घर की बालकनी में मिले सिगरेट के बट्स को एनसीबी ने गांजे के जॉइंट्स बता दिए। क्षितिज के विरोध के बावजूद गांजे की बात पर पंचनामा तैयार कर लिया गया। वहीं जब क्षितिज की पत्नी ने विरोध किया तो सिगरेट के बट्स को गांजा जैसा दिखने की बात लिख दी गई।'
विज्ञापन

3 of 7
क्षितिज प्रसाद - फोटो : instagram/kshitijraviprasad
सतीश मानेशिंदे ने एनसीबी के अधिकारियों द्वारा क्षितिश को टॉर्चर करने की भी बात कही। सतीश ने कहा, "समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने बयान रिकॉर्ड करते वक्त कई झूठी बातें जोड़ीं। पहले तो रात भर क्षितिज को हिरासत में रखा गया और अगली सुबह ये कहा गया, 'अगर करण जौहर, सोमेल मिश्रा, राखी, अपूर्वा, नीरज या राहिल के ड्रग्स लेने की बात कह दो तो तुम्हें छोड़ दिया जाएगा'।"

4 of 7
क्षितिज प्रसाद - फोटो : instagram/kshitijraviprasad
सतीश ने अपने क्लाइंट का पक्ष रखते हुए कोर्ट में आगे कहा कि, 'जब क्षितिज ने किसी का भी झूठा नाम लेने से मना कर दिया तो समीर वानखेड़े ने क्षितिज को जमीन पर बैठा दिया और उनके मुंह के पास अपना जूता ले जाकर कहा कि ये तुम्हारी असली औकात है।' याद दिला दें कि क्षितिश की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी। वहीं रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें तीन अक्तूबर तक की रिमांड पर दे दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
Karan Johar - फोटो : social media
याद दिला दें कि हाल ही में करण जौहर का भी एक बयान सामने आया था। अपने बयान में करण जौहर ने कहा था, 'कुछ समाचार चैनलों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये फर्जी खबर चलाई जा रही है कि मैंने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर जो पार्टी दी थी उसमें ड्रग्स का सेवन किया गया था। मैंने 2019 में ही ये स्पष्ट कर दिया था कि आरोप फर्जी हैं, अब दोबारा चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण भ्रामक अभियान को देखते हुए मैं फिर से ये कहता हूं कि ये आरोप निराधार और झूठे हैं। उस पार्टी में किसी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था।'
विज्ञापन

6 of 7
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
करण जौहर ने कहा है कि न ही वो किसी तरह की ड्रग्स का सेवन करते हैं और न ही इस तरह के किसी पदार्थ के सेवन को बढ़ावा देते हैं। वहीं इसके अलावा करण जौहर ने अपने बयान में क्षितिज का भी जिक्र किया था। करण ने लिखा था, 'वो हमारे साथ एक फिल्म के सहायक निर्देशक के तौर पर नवंबर 2011 से जनवरी 2012 के बीच दो महीनों के लिए जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2013 में एक शॉर्ट फिल्म के सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट पर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम नहीं किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karan johar - फोटो : social media
जौहर ने अपने बयान के आखिर में कहा, "बीते कुछ दिनों से मीडिया विकृत, झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. मैं आशा करता हूं कि मीडिया से जुड़े लोग ये सब बंद करेंगे नहीं तो मेरे पास अपने अधिकारों की कानूनी रूप से सुरक्षा करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा।' गौरतलब है कि हाल ही में एनसीबी ने ड्रग्स के एंगल को लेकर सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें