सलमान खान हमेशा अपनी फैमिली को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। सलमान हमेशा घर के बड़े बेटे होने का फर्ज अदा करते हैं। घर में वो अपने माता-पिता के साथ अपने भाई-बहनों के भी बहुत करीब हैं। किसी को कोई भी दिक्कत हो सलमान हमेशा हाजिर रहते हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल भी में सलमान अपनी बहन अर्पिता और भांजे के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर में नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
अर्पिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और भांजे आहिल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में मामा और भांजे का प्यार साफ नजर आ रहा है। सलमान और आहिल एक दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पति आयुष के साथ अर्पिता
इस तस्वीर के साथ अर्पिता ने कैप्शन में लिखा- मेरी लाइफ एक फ्रेम में, मेरे भाई और मेरा बेटा, शुक्रिया भगवान। अर्पिता सलमान के बेहद करीब हैं। वह अक्सर सलमान के साथ अपनी फोटो शेयर करती हैं।
4 of 5
Salman Khan Salim Khan Ahil
- फोटो : instagram
इससे पहले सलमान खान, सलीम खान और आहिल का एक बहुत क्यूट वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में आहिल अपने नाना सलीम खान की पीठ पर बैठकर उनकी सवारी करते हुए नजर आए थे।
इस वीडियो में आहिल के साथ उनके मामा सलमान खान उनको पकड़े हुए थे। इस वीडियो को अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को अर्पिता ने पोस्ट करते हुए लिखा था - 'संडे फन डे। फैमिली टाइम..नाना और मामू का प्यार।'