फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता खान के जिस बच्चे के माथे को चूमते दिखे सलमान खान, जानें उस तस्वीर की क्या है सच्चाई

Sun, 29 Dec 2019 02:43 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान 27 दिसंबर को यानी अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से मामा बन गए। सलमान की बहन अर्पिता खान ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है। अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है। सलमान परिवार के साथ अर्पिता और उनकी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। अब सलमान की एक बच्चे के साथ फोटो वायरल हो रही है ।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
तस्वीर में सलमान बच्चे के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं । इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि ये अर्पिता की बेटी आयत की पहली तस्वीर है।असल में ये फोटो अर्पिता के बेटे आहिल की है । आयत की अभी कोई भी फोटो सामने नहीं आई है । आहिल का जन्म 30 मार्च 2016 को हुआ था । ये तस्वीर 3 साल पुरानी है ।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : Social Media
बता दें कि अर्पिता की डिलीवरी की वजह से सलमान ने अपने 54वें जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं की । सलमान का पूरा परिवार अर्पिता की देखभाल में लगा है । सलमान ने मीडिया के साथ अपना केक काटा । साथ ही सलमान को बधाई देने के लिए हजारों फैंस उनके अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे । सलमान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी पर आए । उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया । इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए । सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।
 

4 of 6
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI
जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी । इस मौके पर सलमान ने कहा, 'जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी । हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता ।' 
 
विज्ञापन

5 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान दूसरी बार मामा बने हैं । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है ।' अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे । सलमान ने कहा, 'हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत । अर्पिता ने आयत चुना ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान ने बताया कि ये नाम पिता सलीम खान ने उनके बेटे या बेटी के लिए सोचे थे । वो कहते हैं, 'ये दोनों ही नाम मेरे बेटे या बेटी के लिए सोचे गए थे । वो हमेशा से इसके लिए तैयार थे लेकिन अब इन नामों को ले लिया गया है।'
 

Bigg Boss 13: घर में आते ही रोहित शेट्टी ने कही ऐसी बात, आसिम के सामने ही रो पड़े सिद्धार्थ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें