सलमान खान और उनकी लव लाइफ तो हमेशा ही चर्चा में रहती है। लेकिन आज हम आपको सलमान नहीं बल्कि उनकी बहन अर्पिता की लव लाइफ के बारे में बताएंगे। जी हां, साल 2014 में अर्पिता खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। सलमान की बहन होने की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
2 of 6
अायुष्ा
अर्पिता खान भाइयों की सबसे छोटी और प्यारी बहन हैं और वो एक फैशन डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति आयुष शर्मा नेता अनिल शर्मा के बेटे हैं। साथ ही आयुष के पिता एक बिजनेसमैन भी हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। आयुष भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इन दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक पार्टी में हुई थी।
विज्ञापन
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
3 of 6
अायुष्ा
दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। आयुष को अर्पिता से पहली नजर में प्यार हो गया। इसके बाद वो अक्सर मिलने लगे। आयुष ने अर्पिता को एक पार्टी के दौरान सबके सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। ये अर्पिता के लिए सबसे खास लम्हा था। अर्पिता की हां के बाद वो दीवाली पर उनके परिवार से मिलने दिल्ली भी आईं।
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
4 of 6
अायुष्ा
आयुष अक्सर अपनी और अर्पिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे। उन्होंने एक बार ट्विटर पर अपनी और अर्पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब अर्पिता के साथ होता हूं तब एक भी लम्हा बेकार नहीं होता।' जब इनके अफेयर की बात सलमान को पता चली तो उनके फॉर्म हाउस पर दोनों परिवारों ने मीटिंग हुई और रिश्ता पक्का कर दिया।
विज्ञापन
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
5 of 6
अायुष्ा
रिश्ता पक्का होने के बाद ये खबर तेजी से मीडिया में फैल गई। तब अफवाह उड़ी कि आयुष फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए सलमान की बहन से शादी कर रहे हैं। इसके बाद सलमान ने आयुष को बुलाकर पूछा था 'क्या तुम सच में मेरी बहन से प्यार करते हो और उससे शादी करना चाहते हो।' आयुष के जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही सलमान ने अर्पिता का हाथ आयुष को देने का फैसला किया।
अर्पिता और आयुष की शादी से पहले सलमान ने पूछे थे ये सवाल, पढ़ें इनकी लव स्टोरी
6 of 6
सलमान ख्ाान
फिर क्या था, दोनों की शादी की तारीख वही रखी गई जिस दिन सलमान के पिता और मां की शादी हुई थी, यानी 18 नवंबर। अर्पिता की जिंदगी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। उन्हें एक प्यार करने वाला परिवार मिला और पलकों पर रखने वाला पति। इनकी लव स्टोरी में कोई विलेन नहीं था। आज अर्पिता के एक बेटा है जिसका नाम आहिल है।