फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन गर्लफ्रेंड को पीटने के बाद फरार थे अरमान कोहली, पुलिस ने पकड़ा और हुई 14 दिन की जेल

Wed, 13 Jun 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। गर्लफ्रेंड की पिटाई के मामले में फंसे अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद मामले की सुनवाई मुंबई हाईकोर्ट में हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अरमान कोहली
कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा फैसले के विरोध में कोर्ट में दाखिल की गई अरमान की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नीरू रंधावा की वकील ने कहा कि 'मेरी मुवक्किल किसी भी कीमत पर यह केस वापस नहीं लेना चाहती। केस में गैर जमानती धारा को भी लगाया जाए।' जबकि अरमान के वकील ने बचाव करते हुए कहा कि अरमान की कस्टडी की जरूरत नहीं है। केस में गलत धारा लगाई गई है हालांकि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

4 of 5
अरमान कोहली
इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में उन पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। अरमान ने नीरू को इस कदर पीटा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाना पड़ा था। पुलिस को दिए अपने बयान में नीरू ने बताया है कि वह पिछले 3 साल से अरमान संग रिलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान कोहली
नीरू का आरोप है कि उनके बीच पैसे की वजह से झगड़ा हुआ और अरमान ने नीरू को गाली देना शुरू कर दिया। इससे पहले वो कुछ समझ पातीं अरमान ने नीरू के बाल पकड़े और जमीन पर दे मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें