फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम के बीच अरमान को मिला था बिग बी के साथ गाने का मौका, पहली बार में सलमान हुए थे इम्प्रेस

Mon, 22 Jul 2019 12:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Armaan Malik - फोटो : social media
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक आज अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अरमान का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। वो संगीतकार के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा सरदार मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर रहे। अरमान, अनु मलिक के भतीजे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Armaan Malik - फोटो : Social Media
अरमान मलिक ने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। अरमान आज बॉलीवुड में जाने माने गायक है। अरमान ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की पूरी की है। वहीं उन्होंने संगीत की पढ़ाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Armaan Malik - फोटो : social media
कहा जाता है कि अरमान की रोने की आवाज सुनकर उनके माता-पापा ने समझ लिया था वो सिंगर ही बनेंगे। चार साल की उम्र में उन्हें इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग मिलने लगी। इसका नतीजा ये रहा कि जब ‘सा रे गा मा पा लिट्टल चैंप्स’ का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। तब उनकी उम्र महज नौ साल की थी। इस शो में वो टॉप 7 तक पहुंचकर बाहर हो गए थे।

4 of 6
Armaan Malik - फोटो : Social Media
बचपन में अरमान मलिक अपने स्कूल में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। अचानक उनकी टीचर भागती हुई आईं और उन्हें बताया कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो पता चला कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है। ये गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ के लिए रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Armaan Malik - फोटो : Social Media
जब अरमान बड़े हुए तो अपनी डेब्यू अल्बम पर भी काम कर रहे थे। ये अल्बम उन्होंने सलमान खान को सुनाई। सलमान ने वो गाने सुने और इंप्रेस हो गए। अल्बम का एक गाना सलमान ने अपनी फिल्म ‘जय हो’ में ले लिया। ये गाना था ‘तुमको तो आना ही था’।  इस गाने से अरमान का अडल्ट सिंगर  के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Armaan Malik - फोटो : Social Media
अरमान मलिक को पहचान मैं रहूं या न रहूं गाने से मिली थी। इस यह गाना किसी फिल्म का नहीं था। इसे उनके भाई अमान मलिक ने कम्पोज किया था। गाना हिट हुआ तो अरमान मलिक पॉपुलर हो गए। आज अरमान बॉलीवुड के टॉप सिंगर में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें