फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को पीटने के बाद अब तक अरमान कोहली फरार, सामने आए पिता, बोली ये बात

Thu, 07 Jun 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
अपनी लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा को बुरी तरह से पीटने के बाद एक्टर अरमान कोहली अभी भी फरार हैं। पुलिस अरमान को अभी भी की गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आपको बता दें कि मारपीट के मामले में पुलिस ने अरमान पर IPC की धारा 323, 326, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं नीरू रंधावा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। वहीं अरमान उन्हें मैसेज कर माफी मांग रहे हैं और शादी करने का वादा कर रहे हैं। इस बीच अरमान कोहली के पिता से जब उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अरमान कोहली
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक अरमान के पिता राजकुमार कोहली ने कहा- 'मुझे नहीं पता मेरा बेटा कहां है। कृपया मुझसे ये सब बात मत पूछिए।' आपको बता दें कि नीरू रंधावा ने खुलासा किया है कि अरमान उनके साथ पैचअप करना चाहते हैं और उनसे शादी करने का वादा कर रहे हैं। अरमान, नीरू को बार-बार फोन पर मैसेज कर माफी मांग रहे हैं और दूसरा मौका देने की मांग कर रहे हैं। वह खुद को बदलने का वादा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अरमान कोहली
गौरतलब है कि अरमान और नीरू की मुलाकात 'बिग बॉस 7' के सेट पर हुई थी। अरमान इस शो के कंटेस्टेंट थे और वहीं नीरू शो की स्टाइलिस्ट थीं। दोनों साल 2015 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों लिव इन में रह रहे थे लेकिन अरमान कोहली के गुस्से ने एक बार फिर उन्हें मुश्किल में डाल दिया। अरमान पर आईपीसी की धारा 326 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। अगर अरमान पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है। 

4 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
नीरू ने बॉम्बे टाइम्स को बात करते हुए बताया था, 'यह झगड़ा पैसों की वजह से हुआ। पहले उसने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया, फिर उसने मेरे बाल पकड़कर जमीन पर दे मारा। मैं उससे हॉस्पिटल जाने की भीख मांगने लगी। उसने मुझसे वादा करवाया कि मैं पुलिस को कुछ नहीं बताऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान कोहली
नीरू ने आगे बताया, 'अरमान ने पहली बार मुझे फरवरी में पीटा था और मेरी नाक तोड़ दी थी। यह रिलेशन मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं उसे छोड़कर दुबई चली गई थी और वहां शांति से जॉब कर रही थी। तीन महीने बाद अरमान फिर से घर आया और कहने लगा कि मुझे तुम्हारी जरूरत है, मैं बदल गया हूं। इसके बाद मैं सबकुछ छोड़ इंडिया में शिफ्ट हो गई थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें