फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के अंतिम संस्कार में ठहाके लगाने पर ट्रोल हुई अर्जुन की बेटी, यूजर्स ने लगाई क्लास

Tue, 30 Oct 2018 04:59 PM IST
entertainment desk
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Rampal
बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल अपनी खास आवाज और अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन अक्सर अपनी लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बने रहते हैं। इन दिनों अर्जुन रामपाल की बेटी अपनी एक हरकत के लिए ट्रोल हो रही है। बता दें रविवार को अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का निधन हो गया था।  67 साल की ग्विन का अंतिम संस्कार भी रविवार शाम ही कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां
अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा के दौरान अनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया और दोनों बेटियां माहिका और मायरा ग्विन को अंतिम विदाई देने पहुंची। अर्जुन की पहली पत्नी मेहर की आंखें जहां अपनी पूर्व सास के चले जाने के गम में भीगी हुई थीं। वहीं रामपाल की बड़ी बेटी माहिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायल हो रही है। जिसमें वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दौरान मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Rampal
सोशल मीडिया पर अर्जुन के फैंन्स उनकी बेटी की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा -चेहरे पर स्माइल क्यों है बेवकूफ लड़की?।  जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लगातार अपनी भड़ास इस फोटो पर निकाली है। ट्रोलर्स ने यह भी लिखा है कि दादी के लिए कोई सम्मान नहीं है। बता दें ग्विन रामपाल लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जुझ रहीं थीं। 
 

4 of 5
Arjun Rampal
बता दें कि अर्जुन ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए इनोशनल पोस्ट भी लिखी है। अर्जुन ने लिखा है, लंबे समय से कैसंर से सफलता पूर्वक लड़ते हुए 27 अक्टूबर को मां ने अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में उस सभी लोगों का धन्यावाद देना चाहता हूं , जो मेरे साथ मुश्किल वक्त में खड़े रहे। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यावाद , बता दें अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल के निधन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal
डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव, एक्टर गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, किम शर्मा समेत कई हस्तियां  ग्विन रामपाल को श्रद्धांजलि देने पहुंची। बता दें कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में अपने से दो साल बड़ी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। साल 2002 में उनकी बड़ी बेटी माहिका और साल 2005 में छोटी बेटी मायरा का जन्म हुआ। कुछ सालों से जेसिया और अर्जुन के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। जिसके बाद हाल ही में दोनों अलग भी हो गए हैं। इस समय अर्जुन रामपाल ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें