फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रेड्डी की हीरोइन करने जा रहीं हिंदी डेब्यू, इस स्टार के साथ बनेगी जोड़ी

Wed, 11 Dec 2019 06:10 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
shalini pandey - फोटो : social media
फिल्म 'वॉर' की कामायाबी का जश्न मना रहे प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स में इस फिल्म के बाद अब अगली फिल्मों का काम तेजी पकड़ चुका है। यशराज फिल्म्स के कर्मचारी पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद से काफी परेशान रहे हैं, लेकिन फिल्म वॉर के धमाकेदार कारोबार ने सबमें नई ऊर्जा भर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
shalini pandey - फोटो : social media
इस नई ऊर्जा की नई रोशनी में कुछ नए सितारे भी यशराज फिल्म्स की फिल्मों में चमकने को तैयार हो रहे हैं और इनमें सबसे बड़ा नाम होने जा रहा है साउथ की मशहूर फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे का।अर्जुन रेड्डी के हीरो अर्जुन देवराकोंडा को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लगातार खबरें आती रही हैं। निर्मात निर्देशक करण जौहर के दफ्तर में वह कई बार दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी दूसरी फिल्म डियर कॉमरेड के हिंदी रीमेक राइट्स भी करण जौहर खरीद चुके हैं। लेकिन, इस रीमेक फिल्म में अर्जुन का नजर आना अभी तय नहीं है। कहा जा रहा है कि अर्जुन किसी ओरिजनल फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में एंट्री करना चाहते हैं। वहीं पहले अर्जुन रेड्डी के हिट होने और फिर इसकी रीमेक के धमाकेदार कारोबार करने के बाद से अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे पर भी लोगों की निगाहें टिकी रही हैं।

4 of 5
shalini pandey - फोटो : social media
शालिनी पांडे इन दिनों आर माधवन के साथ फिल्म साइलेंस कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा में उनकी एंट्री की शानदार इबारत लिखी जा चुकी है। शालिनी की हाल के दिनों में यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डिपार्टमेंट में तमाम मुलाकातें होती रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें रणवीर सिंह की अगली फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्वकप विजय पर बनी फिल्म 83 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसी फिल्म से शालिनी पांडे की हिंदी सिनेमा में एंट्री होने की संभावनाएं बन रही हैं। इस बारे में यशराज फिल्म्स की तरफ से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को हरभजन सिंह ने सिखाया सबक, सोशल मीडिया पर अंग्रेजी को लेकर ऐसे उड़ाया मजाक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें